Sweet Craving: कुछ लोग अपनी सुबह की शुरुआत एक चम्मच चीनी वाली चाय के साथ करते हैं। वहीं कुछ लोग अपनी प्यास बुझाने के लिए छाछ या नींबू की जूस या डिब्बा बंद शीतल पेय पदार्थ का इस्तेमाल करते हैं। अगर आपका भोजन मिठाई या आइसक्रीम के बिना खत्म नहीं होता है, तो फिर यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप दिन भर में ढेर सारा रिफाइंड शुगर का सेवन कर रहे हैं। आधुकनिक सोच से पता चलता है कि रिफाइंड शुगर या बाजार में मिलने वाली सफेद शुगर में बहुत ज्यादा कैलोरी होती है। जिसके चलते डायबिटीज और यहां तक की दिल की बामारियों की भी वजह बन सकती है।
ऐसे में अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं और रिफाइंड शुगर से दूर रहना चाहते हैं तो आज हम आपको रिफाइंड शुगर के कुछ ऐसे विकल्प दे रहे हैं, जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित होंगे। इसके साथ ही इनके सेवन से कई बीमारियों से भी कोसों दूर रह सकते हैं।
ऑर्गेनिक ब्राउन शुगर (Organic Brown Sugar)
ऑर्गेनिक ब्राउन शुगर रिफाइंड शुगर का एक बहुत ही बेहतर हेल्दी विकल्प है। इसे भी प्रोसेस करके बनाया जाता है। लेकिन इसेक प्रोसेसिंग नेचुरल तरीके से की जाती है। जिसके चलते गन्ने केज्यादातर पौष्टिक गुण बचे रहते हैं। इसका टेस्ट कैरमल (caramel जैसा होता है। इसका उपयोग कई गर्म पेय पदार्थों के साथ साथ मिठाइयों (desserts) और अन्य पके हुए सामानों को मीठा करने में किया जाता है।
डायबिटिक लोगों के लिये कोकोनट पाम शुगर सफेद चीनी का एक बहुत अच्छा ऑप्शन है। खाने में ये चीनी जैसा स्वाद देती है। लेकिन इसमें न्यूट्रिशन सफेद चीनी से कई गुना ज्यादा है। सबसे बड़ी बात है कि कोकोनट शुगर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है जो डायबिटीज के मरीजों के लिये अच्छा है। लिहाजा इसे रिफाइंड शुगर के हेल्दी विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
यह एक हेल्दी और प्राकृतिक मीठा पदार्थ है। डेट शुगर आपके आहार में शामिल किया जाने वाला एक बहुत ही अच्छा खाद्य पदार्थ है। इस खजूर को सुखाकर फिर महीना पाउडर के रूप में बनाया जाता है। इससे आपके शरीर को डिटॉक्स करने में भी इस्तेमाल किया जाता है। हालाकि शुरुआत में इसका स्वाद कुछ अलग तरह का लेगाग। लेकिन जब नियमित तौर पर लेने लगते हैं तो आपको इसका स्वाद अच्छा लगने लगेगा। उसके बाद केमिकल शुगर क स्वाद अच्छा नहीं लगेगा।
गुड भी गन्ने से हासिल किया जाता है। इसके साथ ही यह एक सबसे सस्ता नेचुरल स्वीटनर है और यह लगभग सभी के घर में मौजूद होगा। रिफाइंड शुगर की जगह इसका इस्तेमाल सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। सकी वजह ये है कि इसमें आयरन के साथ अन्य महत्वपूर्ण मिनरल्स और विटामिंस मौजूद होते हैं। ऐसे में रिफाइंड शुगर की जगह मिठास के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।