Diwali 2023: इस समय करें मिठाई का सेवन, नहीं बढ़ेगा मोटापा

Diwali 2023: चीनी या मिठाई खाने से तेजी से वजन बढ़ता है। अगर आपका वजन घटाना है तो मीठा खाना छोड़ दें। इसकी जगह पर इन हेल्दी स्वीट्स ऑप्शन्स को डाइट में शामिल करें। वहीं कुछ ऐसे नियम हैं। जिनको फॉलो करने पर मिठाई खाने के बाद भी मोटापे के शिकार से बच सकते हैं

अपडेटेड Nov 13, 2023 पर 12:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Diwali 2023: शुगर फ्री मिठाई से दूर रहना चाहिए। इसे खाने के बाद शांति नहीं मिलती है।

Diwali 2023: दिवाली देश के बड़े त्योहारों में से एक है। बहुत से लोग इस मौके पर कई तरह की मिठाइयों और पकवानों का सेवन करते हैं। लेकिन यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। मिठाई खाने के कुछ ऐसे नियम हैं। जिनका पालन करने से आप मोटापे के जोखिम से बच सकते हैं। वैसे भी मिठाइयों का ज्यादा सेवन करने से मोटापा बढ़ने लगता है। जो लोग मीठा खाए बिना रह नहीं सकते हैं उनके लिए ऐसे कई ऑप्शन है जो उनकी मिठास वाली क्रेविंग को भी शांत कर देगें और उन्हें खाने से वजन भी नहीं बढ़ेगा।

डॉक्टरों का मानना है कि हमें पुराने जमाने से चली आ रही मिठाइयों को कभी भी खाना बंद नहीं करना चाहिए। इसमें लोढ़ा, बर्फी, हलवा और खेड जैसी कई मिठाइयां शामिल हैं। लिहाजा इन्हें खाने से किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं होता है। नाना-नानी, दादा--दादी के जमाने से जो मिठाई बन रही है वो सेहत के लिए बहुत अच्छी होती है। उसे खाने से नुकसान नहीं बल्कि फायदा ही है।

जानिए कब करें मिठाइयों का सेवन


जब आप भोजन कर रहे हैं तभी मिठाइयों का सेवन कर सकते हैं। जैसे नाश्ते के समय बर्फी का सेवन कर सकते हैं। दोपहर के खाने में हलवा या खीर का सेवन कर सकते हैँ। शाम को नाश्ते के समय लड्डू या काजू कतली खा सकते हैं। अगर आपको बहुत ज्यादा मिठाई खाने की क्रेविंग होती है तो ऐसी स्थिति में मीठे को टुकड़े-टुकड़े में बांट सकते हैं। जैसे- मिठाई के एक टुकड़े को सुबह और एक टुकड़े को शाम को खाएं। हमेशा उन्हीं मिठाइयों का सेवन करना चाहिए जो फ्रेश हों। घर पर बनी मिठाई खाएंगे तो इससे आपके शरीर को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा।

World Diabetes Day 2023: विश्व डायबिटीज दिवस क्यों मनाया जाता है? जानिए इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

शुगर फ्री मिठाई से हमेशा रहें दूर

शुगर फ्री मिठाई से हमेशा दूर रहना चाहिए। उसे खाने के बाद आपको शांति नहीं मिलती है। ऐसे में और ज्यादा खाने का मन करता है। इसलिए उससे दूरी बनाकर रहें। चॉकलेट, ब्राउनी से दूरी बनाकर रहना चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।