बिस्तर से उठते ही सिर दर्द होने पर हो जाएं अलर्ट, हार्ट अटैक का बढ़ सकता है खतरा

Dizziness Causes: बहुत से ऐसे लोग है, जिन्हें सुबह उठते ही चक्कर आने लगता है। इसे हल्के में न लें। यह कई बीमारियों की ओर संकेत करता है। यह काफी गंभीर समस्या है। इससे आपकी जान भी जा सकती है। यह हार्ट अटैक का भी बड़ा संकेत हो सकता है

अपडेटेड Dec 22, 2022 पर 12:11 PM
Story continues below Advertisement
चक्कर आना या सिर घूमना एक आम समस्या हो सकती है, लेकिन इसे कभी इग्नोर न करें

Dizziness Causes: आज कल की इस भागदौड़ भारी जिंदगी और खानपान में बदलाव से कई तरह की बीमारियां घेर रही हैं। इससे लोगों को अपनी लाइफ स्टाइल में बदलाव करने की जरूरत है। ऐसे ही कई बार लोगों को सुबह उठने से बाद अचानक से चक्कर (Dizziness Causes) आने की समस्या का सामना करना पड़ता है। सुबह-सुबह चक्कर आने के कई कारण हो सकते हैं। जिसमें डिहाईड्रेशन और पोषक तत्वों की कमी भी हो सकती है। ऐसे में इसे कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। यह जानलेवा साबित हो सकता है। इसके इन लक्षणों से हमेशा सावधान रहना चाहिए। किसी भी तरह के संकेत मिलने पर फौरन डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

अचानक BP गिरना

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ब्लड प्रेशर में अचानक गिरावट आने के कारण भी चक्कर आ सकते हैं। बीपी कम होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं और आपको इसे कंट्रोल में रखना चाहिए। क्योंकि हाई बीपी भी खतरनाक समस्या है।


एनीमिया की कमी

एनीमिया की समस्या का सामना तब करना पड़ता है। जब शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं ऑक्सीजन को शरीर में अच्छे से नहीं पहुंचा पाती हैं। जब सही मात्रा में ऑक्सीजन आपके दिमाग में नहीं पहुंच पाती तो इससे चक्कर आने लगते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि दिमाग को सही तरीके से काम करने के लिए भरपूर मात्रा ऑक्सीजन की जरूरत होती है। दिमाग में ऑक्सीजन नहीं पहुंचने से चक्कर आने लगते हैं। इसमें सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। उठने बैठने में भी दिक्कत होती है स्किन का रंग पीला पड़ने लगता है। सिरदर्द की समस्या बनी रहती है। एनीमिया की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आयरन युक्त चीजें खानी चाहिए।

Skin Care: इन विटामिन्स की कमी से चेहरे पर नजर आते हैं दाग-धब्बे, जानिए कैसे करें दूर

पानी की कमी से चक्कर आना

चक्कर आने का सबसे आम कारण डिहाइड्रेशन भी हो सकता है। अगर आप पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं, तो शरीर में पानी की कमी होना स्वाभाविक है। वहीं किसी चोट के कारण खून निकलने जैसी समस्या भी चक्कर आने का कारण बन सकती है। डिहाइड्रेशन की समस्या से थकान ज्यादा महसूस होती है। कमजोरी भी महसूस होने लगती है। वहीं गर्मी बर्दाश्त नहीं होती है।

हार्ट अटैक

अगर सुबह के समय चक्कर आते हैं, तो यह हार्ट अटैक आने का संकेत भी हो सकता है। इसकी वजह ये है कि दिल में गड़बड़ी आने के कारण ब्लड पंप नहीं हो पाता है। जिसके कारण चक्कर आने लगते हैं। वहीं, हार्ट अटैक आने के दौरान भी चक्कर आते हैं।

Jitendra Singh

Jitendra Singh

First Published: Dec 22, 2022 12:11 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।