Get App

क्या आपको भी है बीमारियों का वहम, ऐसे मिलेगी छुट्टी

अगर आपको कोई बीमारी न हो फिर भी लगता हो कि मुझे बीमारी है तो यह एक बहुत बड़ा वहम है। आज कल की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी और बदलती लाइफ स्टाइल से कई तरह के बदलाव आए हैं। ऐसे में बहुत से लोग हैं, जिन्हें कोई बीमारी नहीं है। फिर भी उन्हें लगता है कि वो गंभीर बीमारी से पीड़ित है

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Feb 16, 2023 पर 5:51 PM
क्या आपको भी है बीमारियों का वहम, ऐसे मिलेगी छुट्टी
वहम से पीड़ित लोगों के दिमाग में कूट-कूट कर भर जाता है कि इस बीमारी से ग्रसित हैं

आज कल की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास खुद के बारे में सोचने तक समय नहीं है। बहुत से लोग इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में कब बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। उनको पता भी नहीं चलता है। वैसे भी बीमारियां कोई भी हों, तकलीफ सब में मिलती है। इस बीच बहुत से लोग, बीमारी के वहम से तकलीफ सहते रहते हैं। डॉक्टर उन्हें समझाते हैं कि कोई दिक्कत नहीं है। वावजूद इसके उनके भीतर से बीमारी का वहम जाता ही नहीं है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं बीमारी का वहम कैसे हो जाता है। इस वहम से कैसे छुटकारा पा सकते हैं?

बहुत से ऐसे डॉक्टर हैं जो ऐसे मरीजों का सामना करते हैं। जिन्हें कोई बीमारी नहीं है। डॉक्टर उन्हे बताते-बताते थक जाते हैं कि आपको कोई बीमारी नहीं है। सारे चेकअप कर लिए गए हैं।

गंभीर बीमारियों का होता है वहम

वहम से पीड़ित लोगों के दिमाग में कूट-कूट कर भर जाता है कि इस बीमारी से ग्रसित हैं। डॉक्टर भले ही उन्हें कितना भी दिलासा देते रहें। ऐसे ही आयरलैंड की महिला डॉक्टर ने एक मरीज के साथ हुई घटना का किस्सा शेयर किया है। डॉक्टर का कहना है कि उनके पास एक मरीज आई थी। उसने बताया कि उसे कुछ भी नहीं दिखाई देता है। मरीज का कहना था कि उन्हें दीवार पर टंगी घड़ी भी नहीं दिख रही है। यहां तक उन्हें दिन और रात में भी फर्क महसूस नहीं होता था। डॉक्टरों ने कई सारे चेकअप कर डालें। सारी रिपोर्ट नॉर्मल रही। डॉक्टरों ने 6 महीने तक महिला का इलाज किया और बताया कि उन्हें सिर्फ वहम है। वो अंधी नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें