बेंगलुरु ट्रैफिक में फंसा कस्टमर, Domino’s ने लोकेशन ट्रैक कर जाम के बीच डिलीवर कर दिया पिज्जा

बेंगलुरु का ट्रैफिक और उससे बढ़ने वाली मुसीबतें किसी से भी छिपी नहीं है लेकिन इस आपदा जैसे समय में भी कोई जाम से भरी सड़क में खाना पहुंचा सकता है? बता दें कि Domino's ने ये कारनामा कर दिया है। हाल ही में एक कस्टमर की लाइव लोकेशन को ट्रैक करते हुए Domino's के डिलीवरी एजेंट्स ने उन्हें गाड़ियों से भरी सड़क के बीचों बीच ही पिज्जा पहुंचा दिया।

अपडेटेड Sep 28, 2023 पर 10:11 AM
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर बेंगलुरु ट्रैफिक की वीडियोज रोजाना सामने आती रहती हैं। बुधवार को बेंगलुरु के ट्रैफिक जाम में घंटों तक फंसे लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ के सबसे बुरे पल का जिक्र किया। इन सबके बीच आई एक वीडियो ने सबका दिल जीत लिया है। Domino’s के दो डिलीवरी एग्जिक्यूटिव्स ने ट्रैफिक की परवाह किए बिना कस्टमर्स को सड़क पर ही पिज्जा डिलीवर कर दिया।

ऐसे पार्सल किया खाना

डिलीवरी एजेंट ने कस्टमर की लाइव लोकेशन ट्रैक की और ट्रैफिक के बीच में ही पिज्जा उन्हें सौंप दिया। एक्स पर यूजर ने वीडियो शेयर किया है। जाम से भरी सड़क में डोमिनोज का एजेंट एक गाड़ी के पास अपना टू-व्हीलर रोकता है और खाने के दो डिब्बे डिलीवर कर देता है। कार के अंदर बैठी एक महिला कहती हुई सुनाई दे रही हैं कि हम बहुत बड़े जीनियस हैं। Rishivaths नाम की यूजर ने लिखा कि जब बेंगलुरु की ट्रैफिक से जूझ रही सड़क पर पिज्जा ऑर्डर करने का मन बनाया। तो उन्होंने हमारी लाइव लोकेशन को ट्रैक करना शुरू कर दिया। उन्होंने ट्रैफिक जाम के बीच ही हम तक पिज्जा पहुंचा दिया।


Yatra Listing: दुनिया घुमाने वाली कंपनी ने घरेलू मार्केट में कराया घाटा, 12% डिस्काउंट पर शेयरों की एंट्री

सोशल मीडिया पर पसंद आया वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है। एक यूजर ने मजाक-मजाक में लिखा कि अगली बार मैं Urban Company से मसाज बुक करूंगा। दूसरे यूजर ने लिखा कि Domino's अपना तीस मिनट के भीतर डिलीवरी का वादा पूरा करने में कामयाब रहा। ये शानदार है। उनके लिए इतने भारी ट्रैफिक के बीच लोकेशन ढूंढ पाना काफी मुसीबतों भरा रहा होगा। अमेरिकी स्टैंड अप कॉमेडियन Trevor Noah के लाइव शो पर भी बेंगलुरु ट्रैफिक की मार पड़ी। ऐसे में ट्रैफिक में फंसे लोगों ने एक्स पर ही टिकटें बेचना शुरू कर दी। वहीं किसी टेक्निकल इश्यू की वजह से Trevor Noah के शो को ही कैंसिल कर दिया गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।