'नहीं रहे डोनाल्ड ट्रंप'? वायरल हो रहा उनके बेटे का यह ट्वीट, जानें क्या है इसके पीछे की सच्चाई

20 सितंबर की शाम 5 बजकर 55 मिनट पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के ऑफीशियल एक्स अकाउंट से एक बेहद ही अजीब ट्वीट किया गया। ट्वीट में ऐसा दावा किया गया था कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मृत्यु हो गई है। इस ट्वीट में लिखा था कि बेहद दुख के साथ यह ऐलान करना पड़ रहा है कि मेरे पिता डोनाल्ड ट्रंप का निधन हो गया है। अब मैं 2024 में अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव लड़ूंगा

अपडेटेड Sep 20, 2023 पर 7:25 PM
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के ऑफीशियल एक्स अकाउंट से एक बेहद ही अजीब ट्वीट हुआ। ट्वीट में ऐसा दावा किया गया था कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मृत्यु हो गई है

'नहीं रहे डोनाल्ड ट्रंप' ऐसा हमारा नहीं बल्की खुद उनके बेटे का कहना है। जी हां, दरअसल आज यानी 20 सितंबर की शाम 5 बजकर 55 मिनट पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के ऑफीशियल एक्स अकाउंट से एक बेहद ही अजीब ट्वीट किया गया। ट्वीट में ऐसा दावा किया गया था कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मृत्यु हो गई है।

डोनाल्ड ट्रंप के बेटे का अजीब ट्वीट

बुधवार की शाम को डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के ऑफीशियल एक्स अकाउंट से एक ट्वीट की फोटो देखते ही देखते वायरल होने लगी। इस ट्वीट में लिखा था कि बेहद दुख के साथ यह ऐलान करना पड़ रहा है कि मेरे पिता डोनाल्ड ट्रंप का निधन हो गया है। अब मैं 2024 में अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव लड़ूंगा।

सुधा मूर्ति ने बताया The Vaccine War को दिल छू देने वाली फिल्म, जमकर की तारीफ


क्या हैक हो गया है अकाउंट

इस ट्वीट को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप जूनियर का ट्विटर आकाउंट हैक हो गया है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक उनके अकाउंट से लगातार भ्रामक और आपत्तिजनक और गलत जानकारियों को ट्वीट किया जा रहा था। उनके अकाउंट से अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन को लेकर भी कई सारे भ्रामक दावे किए गए थे। हालांकि फिलहाल उनके अकाउंट के हैक होने की कोई भी ऑफीशियल खबर बाहर नहीं आई है। हमारी तरफ से उनके ऑफीशियल एक्स अकाउंट की पड़ताल करने पर यह पता चला कि अब डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया है।

2016 से 2020 तक अमेरिका के राष्ट्रपति

डोनाल्ड ट्रंप साल 2016 से लेकर साल 2020 तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहे थे। हालांकि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी विवादों से पुराना नाता रहा है। कई बार उन्होंने भी ऐसे बयान दिए हैं जिन पर खूब बवाल और विवाद दोनों ही हो चुके हैं। डोनाल्ड ट्रंप के बायन सोशल मीडिया पर भी खासे वायरल होते रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।