Dr Gaurav Gandhi: गुजरात के फेमस कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर गौरव गांधी (Cardiologist Gaurav Gandhi) का 41 साल की उम्र में निधन हो गया है। मंगलवार तड़के उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके परिवार के सदस्यों और एक सहयोगी ने इस बात की जानकारी दी है। उनकी मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है। वहीं डॉक्टरों को भी समझ नहीं आ रहा है कि उनकी हार्ट अटैक से कैसे मौत हो गई? उनकी अंतिम विदाई में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। डॉ. गांधी गुरु गोविंद सिंह सरकारी अस्पताल (Guru Govindsinh government hospital) में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
