Credit Cards

Drink Water at Night: रात में पानी पीना फायदेमंद या नुकसान, जानिए पूरी सच्चाई

Drink Water at Night: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भरपूर पानी पीना जरूरी माना जाता है। रात को सोने से दो घंटे पहले हल्का गर्म पानी पीना फायदेमंद होता है। लेकिन शुगर और किडनी के मरीजों को रात में ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए। कई लोगों की आदत होती है कि वे सोने से पहले पानी पीते हैं। लेकिन, क्या शरीर के अनुसार ये आदत सही है

अपडेटेड Feb 23, 2023 पर 11:26 AM
Story continues below Advertisement
सर्दी और जुकाम के मरीजो के लिए हल्का गर्म पानी रामबाण इलाज है

Drink Water at Night: हमारे शरीर को सबसे ज्यादा जरूरत पानी की होती है। ऐसे में सही मात्रा और नियमित अंतराल पर पीना सेहत के लिए बेहद जरूरी है। अगर ऐसा नहीं होता है तो बॉडी डिहाइड्रेट हो जाएगी। इससे कई तरह की समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। एक हेल्दी एडल्ट को दिन में 3 से 4 लीटर पानी पीना चाहिए। दिन में तो भरपूर पानी पीना चाहिए लेकिन, रात को सोने से पहले पानी पीने को लेकर अलग अलग सलाह दी जाती है। कुछ लोग कहते हैं कि रात को सोने से पहले कम पानी पीना चाहिए। वहीं कई जगह कहा जाता है कि रात को सोने से पहले पानी जरूर पीना चाहिए।

ऐसे में आइये जानते हैं कि रात को सोने से पहले पानी पीना चाहिए या नहीं। अगर पीना चाहिए तो कितना और किस तरह से पानी पीना चाहिए? इसके साथ ही ये भी जानिए कि किन लोगों को रात में ज्यादा पानी नहीं पीने की सलाह दी जाती है।

सोने से पहले पानी पिएं या नहीं


एक्सपर्ट्स का मानना है कि रात के वक्त सोने से करीब 2 घंटे पहले पानी पीना (Drink Water at Night) जरूरी है। जिससे खाना पचने में आसानी होती है। इसके अलावा पानी के कारण विटामिन और मिनरल्स भी शरीर में अवशोषित होते हैं। पानी पीने से मेटाबॉलिज्म दुरुस्त रहता है और टॉक्सिन और वेस्ट प्रोडक्ट बाहर निकलने में परेशानी नहीं होती है। दिन भर में जो भोजन किया जाता है, वो रात में डाइजेस्ट होता है। कब्ज और अन्य परेशानियों से छुटकारा मिलता है। रात को ऐन सोने से पहले पानी नहीं पीना चाहिए। यह सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। लिहाजा सोने से 2 घंटे पहले ही पानी पीना बेहतर माना गया है।

इन दानों को खाते ही कब्ज, डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल, कैंसर का होगा नाश, जानिए कैसे करें सेवन

पानी पीने के फायदे

जो लोग पानी कम पीते हैं उनके शरीर में कई परेशानी पैदा होती है। इसकी वजह ये है कि डिटॉक्सिकेट नहीं कर पाते हैं। बेहतर है कि आप दिन में ज्यादा पानी पिएं और रात में सोने से कुछ घंटे पहले पानी पिएं। अगर आप सोते वक्त ज्यादा पानी पिएंगे तो आपको नींद पूरी करने में परेशानी हो सकती है। रात में सोने से पहले हल्का गर्म पानी पी सकते हैं। इससे एसिडिटी में भी राहत मिलती है। इसके अलावा यह सर्दी और जुकाम के मरीजो के लिए हल्का गर्म पानी बेहद फायदा करता है।

इन लोगों को नहीं पीना चाहिए रात में ज्यादा पानी

शुगर के मरीज हार्ट पेशेंट, किडनी के मरीजों के साथ साथ माइग्रेन से पीड़ित लोगों को रात में सोने से ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए। रात की नींद का साइकिल पूरा होना जरूरी है। अगर ये पानी ज्यादा पी लेंगे तो रात को बार बार यूरिन करने जाएंगे। जिससे नींद का चक्र पूरा नहीं हो पाएगा। अगले दिन ये नींद की कमी से परेशान रहेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।