Flaxseed Benefits: अलसी के बीज (Flaxseed) का भारत में हजारों साल से आयुर्वेदिक चिकित्सा में इस्तेमाल किया जाता रहा है। अलसी बीज, तेल, पाउडर, गोलियां, कैप्सूल और आटे के रूप में मौजूद है। लोग इसे कब्ज, डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल, हृदय रोग, कैंसर और कई अन्य बीमारियों को रोकने के लिए खाने में इस्तेमाल करते हैं। अलसी के छोटे-छोटे बीजों में सेहत के बड़े-बड़े राज छिपे हैं। ठंड के मौसम में अलसी के बीजों के सेवन करना किसी रामबाण से कम नहीं है। इसके सारे ढारे सारे फायदे हैं। अलसी की तासीर गर्म होती है।
ऐसे में गर्मियों में इसके अधिक सेवन से आंतों को नुकसान पहुंच सकता है। लिहाजा सर्दियों में अलसी के बीजों का सेवन किय जा सकता है। अलसी के बीज में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। वहीं इसमें अघुलनशील फाइबर भी पाए जाते हैं। ऐसे में इसके सेवन से शरीर को हेल्दी बनाया जा सकता है।
अलसी के बीजों में एंटी-कैंसर प्रॉपर्टी भी होती हैं, जो कैंसर से बचाव करने में मददगार साबित हो सकती है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं। तब ऐसी स्थिति में अलसी के बीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इनके सेवन से आपको वेट मैनेजमेंट में हेल्प मिल जाएगी। इसमें नसों का दर्द, लकवा, गठिया जैसे वात के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। यह वात को संतुलित करता है लेकिन पित्त और कफ को बढ़ाता है। अलसी के बीज में भारी मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं और यही वजह है कि नियमित रूप से इसका सेवन करने से कब्ज को खत्म करने और पाचन को दुरुस्त बनाने में मदद मिल सकती है।
अलसी के बीजों का सेवन दिन में कभी भी और किसी भी खाने-पीने की चीज में मिलाकर किया जा सकता है। एक चम्मच अलसी के बीजों को सुबह-सुबह चबाकर खा सकते हैं। इन्हें पीसकर इनका चूर्ण बनाकर सेवन किया जा सकता है। सलाद और दही में मिलाकर अलसी खाने से हेल्थ को कई गजब के फायदे मिल सकते हैं।
कम करता है खराब कोलेस्ट्रॉल
अलसी के बीज एलडीएल (खराब कोलेस्ट्रॉल) को कम करते हैं। एचडीएल (अच्छे कोलेस्ट्रॉल) में सुधार करते हैं। जिसके चलते खून में कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज करने और दिल की सेहत में सुधार करने में मदद मिलती है।
कैंसर के बचाव में मिलती है मदद
अलसी के बीज में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट और एस्ट्रोजन गुण होते हैं। यह ब्रेस्ट और प्रोस्टेट कैंसर के साथ-साथ अन्य प्रकार के कैंसर को रोकने में मदद करता है।
अलसी के सेवन से शरीर को कई बीमारियों से फ्री रख सकते हैं। वहीं अगर आप आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं तो अलसी के बीजों का सेवन कर सकते हैं। रोशनी बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी।