अंजीर खाना महिलाओं के लिए है फायदेमंद, जानिए कैसे करें सेवन

Dry Fig for Women: अंजीर पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें फाइबर, विटामिन, ओमेगा 3 फैटी एसिड अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से महिलाओं को कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। यह महिलाओं में होने वाली एनीमिया की समस्याओं से लेकर पीरियड्स में होने वाले दर्द को कम कर सकता है

अपडेटेड Feb 19, 2023 पर 3:50 PM
Story continues below Advertisement
अंजीर महिलाओं में पीसीओडी की परेशानी को दूर करने में प्रभावी होता है

Dry Fig for Women: अंजीर एक ऐसा फल है, जिसका सेवन करने से शरीर में एनर्जी की कमी नहीं होती है। अंजीर में विटामिन, सल्फर, क्लोरिन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जिससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है। महिलाओं के लिए अंजीर किसी रामबाण से कम नहीं है। इसके सेवन से महिलाओं को कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। बढ़ती उम्र में महिलाओं को हड्डियों,जोड़ों के दर्द से जूझना पड़ता है। ऐसे में ओस्टियोपोरोसिस का भी खतरा बना रहता है। अंजीर में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिससे हड्डियों को मजबूती मिलती है।

मेनोपॉज की समस्याओं से बचाए

अंजीर में जिंक, मैग्नीशियम और आयरन जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो महिलाओं के लिए बेहद जरूरी है। इसके साथ ही अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर भी होता है, जो हार्मोनल असंतुलन से बचाता है। साथ ही मेनोपॉज के बाद होने वाली समस्याओं से भी बचाव होता है। अगर बात की जाए महिलाओं में होने वाली पीएमएस की तो, इसमें भी अंजीर खाना फायदेमंद माना जाता है।


महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं अंजीर

अंजीर महिलाओं में होने वाली एनीमिया की समस्याओं से लेकर पीरियड्स में होने वाले दर्द को कम कर सकता है। पीरियड्स के दौरान अनियमित ब्लड फ्लो को सही करने के लिए अंजीर का सेवन करने की सलाह दी जाती है। अंजीर महिलाओं में पीसीओडी की परेशानी को दूर करने में काफी माना जाता है। आमतौर पर ज्यादातर डॉक्टर गर्भवती महिलाओं को अंजीर खाने की सलाह देते हैं। इसकी वजह ये है कि अंजीर से महिलाओं के शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती है। अगर आप पाचन की समस्या से परेशान है, कब्ज ने बुरा हाल कर दिया है तो अंजीर जरूर खाएं। इसमें मौजूद फाइबर पेट साफ कर सकता है।

TB Symptoms: नॉर्मल खांसी और सीने में दर्द कहीं टीबी का इशारा तो नहीं? इन लक्षणों से करें पहचान

वजन घटाने में कारगर

आजकल अधिकतर महिलाएं अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं। अगर आप वजन घटाना चाहती हैं, तो अपनी डाइट में अंजीर शामिल कर सकती हैं। अंजीर खाने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। अंजीर में फाइबर अधिक होता है। लेकिन वजन घटाने वाली महिलाओं को अंजीर का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। इसकी वजह ये है कि इसमें कैलोरी अधिक होती है। इससे वजन बढ़ सकता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

अंजीर में कई तरह के विटामिंस पोटेशियम मिनरल कैल्शियम होते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने में भी मददगार होते हैं। अंजीर के सेवन से महिलाओं में प्रजनन (Fertility) क्षमता को बेहतर किया जा सकता है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

अंजीर में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट ब्लडप्रेशर को काबू में करता है। अंजीर हार्ट के लिए बेहद फायदेमंद है। अंजीर ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। इसे हृदय संबंधी समस्याओं का एक प्रमुख कारण माना जाता है।

कैसे करें अंजीर क सेवन?

अगर आप सूखा अंजीर खाना चाहते हैं, तो इसे भिगोकर खाना अधिक फायदेमंद होता है। इसके लिए आप 2 अंजीर लें, इन्हें रात को आधे गिलास पानी में रख दें। सुबह उठ कर भीगे हुए अंजीर खाने से आपको काफी लाभ मिलेगा। आप अंजीर को खाली पेट खा सकते हैं। चाहें तो इसके साथ बादाम, अखरोट आदि भी मिलाकर खा सकते हैं। हालांकि गर्मियों में इसका सेवन कम करना चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।