Get App

Marble Palace: दुबई के सबसे महंगे घर को बेचने की तैयारी, एक फुटबॉल के मैदान से भी बड़ा है 1,671 करोड़ का ये ‘मार्बल पैलेस’

Marble Palace: दुबई का सबसे महंगा बंगला जिसकी कीमत लगभग हजार करोड़ है अब बिकने जा रहा है। इस बंगले का एक-एक कोना मार्बल से बना है। दुनियाभर की शानदार पेंटिंग्स और आर्ट पीस से सजा है। इस बंगले में सिर्फ 5 बेडरूम है इसके अलावा एक इंडोर आउटडोर स्विमिंग पूल और बड़ा गोल्फ कोर्स भी है। ये एक फुटबॉल मैदान से भी बड़ा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 19, 2023 पर 1:41 PM
Marble Palace: दुबई के सबसे महंगे घर को बेचने की तैयारी, एक फुटबॉल के मैदान से भी बड़ा है 1,671 करोड़ का ये ‘मार्बल पैलेस’
पूरा बंगला 70000 sq ft में फैला हुआ है। इसका इंडोर स्पेस 60000 sq ft यानि लगभग एक फुटबॉल मैदान जितना है।

Marble Palace: दुबई के सबसे महंगे बंगले को बेचने की खबर ने हर जगह तहलका मचा दिया है। इस बंगले की कीमत लगभग 1,671 करोड़ बताई जा रही है। इस लग्जरी विला को 750 मिलियन दिरहाम में Sotheby International Realty पर बेचा जा रहा है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये दुबई का अब तक का सबसे महंगा बंगला है। पूरा बंगला 70000 sq ft में फैला हुआ है। इसका इंडोर स्पेस 60000 sq ft यानि लगभग एक फुटबॉल मैदान जितना है।  बता दें कि फुटबॉल मैदान का एरिया भी इस बंगले से कम यानि लगभग 57,600 sq ft है।

मार्बल से बना है हर एक कोना

ये बंगला शानदार Dubai Emirate Hill के बगल में बना हुआ है। पेरिस से लाई गई खास तरह के इंटीरियर्स से इस मैंसन का हर कोना सजाया गया है। जिस एजेंट ने इस बंगले को बेचने की ऐड डाली है उसी ने इसका नाम मार्बल पैलेस रखा है।  इस घर के भीतर पूरी दुनिया के अलग-अलग देशों से लाया गया मार्बल इस्तेमाल किया गया है। इस मार्बल की कीमत ही 80-100 मिलियन दिरहाम लगभग 1 अरब है। पूरे आलीशान महल को बनने में 12 साल लग गए और 2018 में ये पूरी तरह बनकर तैयार हुआ।

बेहतरीन आर्ट पीस की कलेक्शन

घर के मालिक ने पूरे घर के भीतर 400 आर्ट पीस लगाए हैं जो उनकी खुद की कलेक्शन है। घर भले ही फुटबॉल मैदान से भी बड़ा है लेकिन इसके भीतर सिर्फ पांच ही बेडरूम है।। ग्राउंड फ्लोर पर डाइनिंग और एंटरटेनमेंट के लिए कमरा है। इस मैंसन का गैराज बहुत बड़ा है जिसमें 15 कार और 19 बाथरूम हैं। इंडोर-आउटडोर पूल, एक्वारियम, गोल्फ कोर्स भी इसी बंगले में है।

ग्रीस नाव हादसे में 300 पाकिस्तानियों की मौत, PM शहबाज ने राष्ट्रीय शोक का किया ऐलान

दुबई की महंगी प्रॉपर्टीज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें