Eating Fruit at Night: इन फलों को रात में नहीं करें सेवन, सेहत की बज जाएगी बैंड, जानिए सही समय

Eating Fruit at Night: फल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इनका सही समय पर सेवन करना चाहिए। रात में फल खाने से सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। शुगर के मरीजों को फलों का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। रात को खाने वाले फलों का चयन करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। कुछ फल आपके सोने के बाद पाचन शक्ति को प्रभावित कर सकते हैं

अपडेटेड Sep 04, 2023 पर 4:42 PM
Story continues below Advertisement
Eating Fruit at Night: रात में सोने से पहले अगर आप फल खाते हैं तो यह स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Eating Fruit at Night: फल हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। फल खाने से शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल्स मिलते रहते हैं। हालांकि फल खाने का सही समय भी होता है। कहा जाता है नाश्ते के बाद और दोपहर के खाने से पहले फल खाने का सबसे सही समय होता है। आप चाहें तो दोपहर के बाद भी फल खा सकते हैं, लेकिन रात में देर से खाना और फल खाने से बचना चाहिए। ऐसे कई फल हैं। जिनका सेवन आपको रात में नहीं करना चाहिए। रात में सोने से पहले अगर आप फल खाते हैं तो यह सेहत के लिए फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचा सकते हैं।

रात को खाने वाले फलों का चयन करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। कुछ फल आपके सोने के बाद पाचन को प्रभावित कर सकते हैं। इसके साथ ही एसिडिटी की समस्या भी बढ़ सकती है। आइये जानते हैं आपको रात में कौन से फल नहीं खाने चाहिए?

रात के समय फल खाना चाहिए या नहीं


रात के समय फल खाने की मनाही होती है। लेकिन इसका ये अर्थ नहीं है कि रात के समय फल नहीं खा सकते हैं। आप रात के समय फल खा सकते हैं। फल खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन सोने से कम से कम 3 घंटे पहले हमें कुछ भी नहीं खान चाहिए। खाना खाने और सोने के बीच कम से कम 3 घंटे का अंतर होना चाहिए। इससे नींद अच्छी आती है। रात में 8 बजे के बाद फलों का सेवन नहीं करना चाहिए।

रात में केला न खाएं

रात के समय आपको केला खाने से बचना चाहिए। केला एनर्जी देता है और इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। लेकिन रात के समय केला खाने से परेशानी हो सकती है। इससे बॉडी टेम्प्रेचर बढ़ने का खतरा बना रहता है। रात में केला खाने की वजह से सोने में परेशानी हो सकती है।

Diabetes: सूरन की सब्जी से Blood Sugar रहेगा डाउन, पाइल्स और वेट लॉस के लिए है रामबाण

सेब न खाएं

रोजाना एक सेब खाने से बीमारियां दूर रहती हैं। लेकिन रात के समय में आपको सेब खाने से बचना चाहिए। इससे आपको परेशानी हो सकती है। सेब में भरपूर फाइबर होता है। ऐसे में रात में सेब खाना पाचन के लिए अच्छा नहीं होता है। इससे गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

संतरा और अंगूर न खाएं

रात के समय खट्टे फलों का सेवन करने से बचना चाहिए। संतरा और अंगूर में भी अम्लीय पदार्थ होते हैं। इसलिए सोने से पहले इन्हें नहीं खाना चाहिए। इनमें विटामिन C और फाइबर काफी होता है। इन फलों को खाकर सोने से पेट में गैस और एसिडिटी होने लगती है।

अमरूद

अमरूद से आपको एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या हो सकती है। इसकी वजह ये है कि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। यह पेट को भारी बना सकता है।

चेरी और अनानास

चेरी में मेलटोनिन होता है जो नींद में खलल डाल सकता है। इसलिए रात को खाने से सोने में परेशानी हो सकती है। रात में अनानास के सेवन से एसिडिटी का खतरा बना रहता है।

Jitendra Singh

Jitendra Singh

First Published: Sep 04, 2023 4:40 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।