Get App

Eating Fruit at Night: इन फलों को रात में नहीं करें सेवन, सेहत की बज जाएगी बैंड, जानिए सही समय

Eating Fruit at Night: फल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इनका सही समय पर सेवन करना चाहिए। रात में फल खाने से सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। शुगर के मरीजों को फलों का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। रात को खाने वाले फलों का चयन करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। कुछ फल आपके सोने के बाद पाचन शक्ति को प्रभावित कर सकते हैं

Jitendra Singhअपडेटेड Sep 04, 2023 पर 4:42 PM
Eating Fruit at Night: इन फलों को रात में नहीं करें सेवन, सेहत की बज जाएगी बैंड, जानिए सही समय
Eating Fruit at Night: रात में सोने से पहले अगर आप फल खाते हैं तो यह स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Eating Fruit at Night: फल हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। फल खाने से शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल्स मिलते रहते हैं। हालांकि फल खाने का सही समय भी होता है। कहा जाता है नाश्ते के बाद और दोपहर के खाने से पहले फल खाने का सबसे सही समय होता है। आप चाहें तो दोपहर के बाद भी फल खा सकते हैं, लेकिन रात में देर से खाना और फल खाने से बचना चाहिए। ऐसे कई फल हैं। जिनका सेवन आपको रात में नहीं करना चाहिए। रात में सोने से पहले अगर आप फल खाते हैं तो यह सेहत के लिए फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचा सकते हैं।

रात को खाने वाले फलों का चयन करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। कुछ फल आपके सोने के बाद पाचन को प्रभावित कर सकते हैं। इसके साथ ही एसिडिटी की समस्या भी बढ़ सकती है। आइये जानते हैं आपको रात में कौन से फल नहीं खाने चाहिए?

रात के समय फल खाना चाहिए या नहीं

रात के समय फल खाने की मनाही होती है। लेकिन इसका ये अर्थ नहीं है कि रात के समय फल नहीं खा सकते हैं। आप रात के समय फल खा सकते हैं। फल खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन सोने से कम से कम 3 घंटे पहले हमें कुछ भी नहीं खान चाहिए। खाना खाने और सोने के बीच कम से कम 3 घंटे का अंतर होना चाहिए। इससे नींद अच्छी आती है। रात में 8 बजे के बाद फलों का सेवन नहीं करना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें