देशभर में आज (17 जून 2024) ईद-अल-अजहा (बकरीद) मनाई जा रही है। मुस्लिमों के सबसे बड़े त्योहारों में से एक बकरीद को लेकर देशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यह पर्व रमजान खत्म होने के 70 दिन बाद आता है। आज सुबह से देशभर के मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। दिल्ली में जहां जामा मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई तो वहीं, मुंबई में सुबह-सुबह लोगों ने ईद-उल-अज़हा के अवसर पर माहिम की मखदूम अली माहिमी मस्जिद में नमाज़ अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी।
इस खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समेत तमाम नेताओं ने मुबारकबाद भी दी है। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है, 'ईद-उल-अजहा के अवसर पर, मैं सभी देशवासियों और विदेशों में रहने वाले भारतीयों, विशेष रूप से हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देती हूँ। यह पवित्र त्योहार त्याग और बलिदान का प्रतीक है। यह प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है।
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने दी बधाई
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी ईद-उल-अज़हा के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, ईद-उल-अज़हा का त्योहार सभी को मिल-जुल कर रहने और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है। बकरीद को लेकर उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिल रही है। सीएम योगी ने निर्देश दिए हैं कि बकरीद पर कुर्बानी के लिए स्थान स्थान पहले ही तय होना चाहिए। इसके अलावा कहीं पर भी कुर्बानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो भी परंपरा रही है, उसके अनुसार नमाज एक निर्धारित जगह पर ही हो और सड़कों पर नमाज नहीं होनी चाहिए।
'रक्तहीन बकरीद' मनाएंगे केआरके
केआरके ने 'बकरीद' को लेकर एक ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि मैं किसी भी जानवर की बलि देकर 'ईद-उल-अजहा' नहीं मनाऊंगा। मैं यह ईद बिना खून के मनाऊंगा। इसके साथ ही केआरके ने ईद सेलिब्रेशन और 'ईद-उल-अजहा' को भी टैग किया। उन्होंने लिखा- कि मैं ईद-उल-अजहा पर किसी जानवर की बलि नहीं देना! आइए रक्तहीन #EidUlAdha मनाएं।
तारों से आसमां में खिली रहे बहार,
चांद के जैसा पाक हो सभी का प्यार,
होता रहे यूं ही अपनों से दीदार,
मुबारक हो तुमको बकरीद का त्यौहार।
बकरीद की हार्दिक शुभकामनाएं
सूरज की किरणें, तारों की बहार, चांद की चांदनी अपनों का प्यार।
आपका हर पर हो खुशहाल, मुबारक हो आपको बकरीद का त्यौहार।।
जिंदगी का हर पल खुशियों से कम न हो।
आपका हर दिन ईद के दिन से कम न हो।।
बकरीद की हार्दिक शुभकामनाएं
तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाएं, हो आपका मुकद्दर इतना रोशन की।
आमीन कहने से पहले ही, आपकी हर दुआ कबूल हो जाए।।