Electric Vehicles: नासिक में ट्रक पर लदे 40 इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने से हड़कंप, बड़ी घटना टली

हाल ही में एक Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर और Okinawa इलेक्ट्रिक बाइक में आग लग गई थी, जिससे कई ग्राहकों की चिंताएं बढ़ गई हैं

अपडेटेड Apr 11, 2022 पर 4:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मौके पर तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचने की वजह से बड़ा हादसा टल गया

महाराष्ट्र के नासिक में सोमवार को एक ट्रांसपोर्ट कंटेनर में लोड होने के बाद जितेंद्र इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (Jitendra Electric Vehicles) के 40 इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लग गई। यह घटना जितेंद्र इलेक्ट्रिक व्हीकल्स फैक्ट्री के पास हुई। हालांकि, इस घटना में खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

अधिकारियों ने बताया कि मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम के समय से पहुंचने की वजह से बड़ा हादसा टल गया। सूत्रों ने CNBC-TV18 को बताया कि स्कूटरों को बेंगलुरु ले जाया जा रहा था। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। कंपनी ने कहा कि वह आग के मूल कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

आग लगने की घटनाओं से चिंता में ग्राहक


बता दें कि हाल ही में एक ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर (Ola electric scooter) और ओकिनावा इलेक्ट्रिक बाइक (Okinawa electric bike) में आग लग गई थी, जिससे कई ग्राहकों की चिंताएं बढ़ गई हैं। सरकार ने ओला और ओकिनावा को उनके इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों में आग लगने के मामले जवाब मांगा है।

ये भी पढ़ें- Sri Lanka Crisis : सरकार बनाने की कोशिशें बेनतीजा, डॉक्टरों की चेतावनी-कोविड से ज्यादा आर्थिक संकट से हो सकती हैं मौतें

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, स्वतंत्र एक्सपर्ट जांच पूरी होने के बाद दोनों कंपनियों की टेक्नोलॉजी टीमों को बुलाएंगी। हाल ही में प्रमुख इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ब्रांडों के स्कूटरों में आग लगने की घटनाएं सामने आने के बाद ईवी गाड़ियों की सुरक्षा का विषय सुर्खियों में है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।