'भारत ने एक दिन में गिन लिए 64 करोड़ वोट, कैलिफोर्निया अभी तक कर रहा है गिनती; एलॉन मस्क ने अमेरिकी इलेक्टोरल सिस्टम को लिया आड़े हाथों

अमेरिकी चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस को हराकर ऐतिहासिक वापसी की है। वह दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में लौटने पर नौकरशाही को खत्म करने के अपने अभियान के तहत, सरकारी लागत में कटौती में भूमिका के लिए Elon Musk को चुना है

अपडेटेड Nov 24, 2024 पर 12:27 PM
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव हुए 19 दिन हो चुके हैं और कैलिफोर्निया का नतीजों की आधिकारिक तौर पर घोषणा करना अभी बाकी है।

अरबपति और टेस्ला के CEO एलॉन मस्क (Elon Musk) ने भारत के इलेक्टोरल सिस्टम की तारीफ की है। साथ ही अमेरिकी इलेक्टोरल सिस्टम पर निशाना साधा है। मस्क ने भारत में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती का हवाला देते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि कि भारत ने एक दिन में ही 64 करोड़ वोटों की गिनती कर डाली और कैलिफोर्निया अभी तक गिनती कर रहा है।

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव हुए 19 दिन हो चुके हैं और कैलिफोर्निया का नतीजों की आधिकारिक तौर पर घोषणा करना अभी बाकी है। एलॉन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट को रीट्वीट किया है। इस पोस्ट में जून 2024 की एक मीडिया रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट है। रिपोर्ट की हेडलाइन है, 'How India Counted 640 Million Votes in a Day'।

इस पोस्ट को शेयर करते हुए मस्क ने लिखा, 'भारत ने एक दिन में 64 करोड़ वोट गिन लिए। कैलिफोर्निया अभी तक वोटों की गिनती कर रहा है।' बता दें कि भारत में लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून 2024 को सामने आए थे।


कैलिफोर्निया में क्यों हो रही काउंटिंग में देरी

अमेरिका में 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनावों के लिए वोटिंग हुई थी। कैलिफोर्निया में लगभग 3.9 करोड़ लोग रहते हैं और उनमें से 1.6 करोड़ से ज्यादा लोगों ने 5 नवंबर को मतदान किया था। रिपोर्ट के अनुसार कैलिफोर्निया में अभी भी 300,000 से ज्यादा बैलेट्स यानि मतपत्रों की गिनती होनी बाकी है।

देरी मुख्य रूप से इसके विशाल आकार और मेल-इन वोटिंग की प्रधानता के कारण है। कैलिफोर्निया में वोटिंग मुख्य रूप से मेल के जरिए की जाती है। नतीजतन, व्यक्तिगत रूप से डाले गए बैलेट्स की तुलना में मेल-इन बैलेट्स को वेरिफाई करने में ज्यादा वक्त और मेहनत लगती है। हर बैलेट को इंडीविजुअली वैलिडेट और प्रोसेस किया जाना जरूरी है।

UP Police Bharti Result 2024: एक गांव से 10 तो दूसरे गांव से 24 लोगों का चयन, उत्सव का माहौल, बजे ढोल नगाड़े

बैलेट्स में गलती ठीक करने के लिए 1 दिसंबर तक का वक्त

राज्य ने वोटर्स के समस्याग्रस्त बैलेट्स को ठीक करने के लिए 1 दिसंबर तक की मोहलत दी है। समस्याग्रस्त बैलेट्स से मतलब है वोटर्स से कोई गलती हो जाना, जैसे कि सिग्नेचर भूल जाना, गलत जगह पर साइन करना या अपने बैलेट को उचित लिफाफे में एनक्लोज न करना।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।