EPF Passbook: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की ई-पासबुक सर्विस पिछले कुछ दिनों से काम नहीं कर रही है। कई PF सब्सक्राइबर्स ने सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल दूसरी बार तकनीकी खराबी के कारण EPF की ई-पासबुक सर्विस बंद हो गई है। कई यूजर्स ने अपनी शिकायत में कहा कि EPFO पोर्टल के माध्यम से कर्मचारी भविष्य निधि संठगन का पासबुक ऑनलाइन देखने और डाउनलोड करने की सुविधा पिछले कुछ दिनों से काम नहीं कर रही है।
यूजर्स ने ट्विटर पर शिकायत की है कि वे पिछले कुछ दिनों से वह अपनी ई-पासबुक डाउनलोड करने में असमर्थ हैं। साथ ही EPFO वेबसाइट और इसके उमंग एप्लिकेशन दोनों पर सुविधाएं बंद हैं। इससे पहले जनवरी में भी कई यूजर्स ने ई-पासबुक सर्विस के काम नहीं करने की शिकायत की थी। EPFO ने दिक्कतों को सुधारने का आश्वासन दिया और कुछ दिनों के बाद सुविधा फिर से शुरू कर दी गई।
एक यूजर ने 21 अप्रैल को ट्वीट किया, “मेंबर पासबुक अभी भी डाउन है! मुझे पता है कि आप लोगों (EPFO) को बताने का कोई मतलब नहीं है... लेकिन मैं यहां टैग किए गए अन्य लोगों का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं! इस पर EPFO ने जवाब देते हुए कहा कि संगठन इस मामले को देख रहा है।
EPFO ने यूजर को जवाब देते हुए कहा, "डियर मेंबर, असुविधा के लिए हमें खेद है। संबंधित टीम मामले की जांच कर रही है। कृपया कुछ समय प्रतीक्षा करें।" ईपीएफओ ने ट्वीट किया, "मामला जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।" एक यूजर ने दावा किया कि ई-पासबुक की सर्विस पिछले 15 दिनों से काम नहीं कर रही है।
कथित तौर पर यह इस साल में दूसरी बार है जब EPFO पोर्टल पर ई-पासबुक सुविधा तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई है। कई यूजर्स ने जनवरी में ही ई-पासबुक सर्विस को लेकर असंतोष व्यक्त किया था। कुछ दिनों के बाद, EPFO की ओर से इस वादे के साथ सुविधा फिर से शुरू की गई कि गलतियां ठीक कर दी जाएंगी।