Europe Travel on a Budget: यूरोप घूमने का प्लान बनाते समय अक्सर लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसमें किफायती दरों पर फ्लाइट ढूंढ़ने से लेकर समय पर शेंगेन वीजा हासिल करना तक शामिल है। इसका अलावा एक भारतीय यात्री के दिमाग में हमेशा एक कैलकुलेटर भी चलता रहता है, जो यूरो को हमेशा रूपये में कनवर्ट करता रहता है। इस लेख को लिखते समय 1 यूरो लगभग 90 भारतीय रुपये के बराबर है। इसके मतलब है कि यूरोप के कुछ सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट शहरों में छुट्टियों का आनंद लेने पर काफी खर्च आ सकता है। लेकिन शेंगेन क्षेत्र के भीतर आठ ऐसे देश हैं, जो यूरो का इस्तेमाल नहीं करते। इन देशों को ध्यान में रखकर अगर यूरोप की ट्रिप बनाई जाए, तो वास्तव में आप कम बजट में ज्यादा आनंद ले सकते हैं।
