Get App

Eye Flu: दिल्ली-NCR में घर-घर फैला आई फ्लू रोग, AIIMS में रोजाना आ रहे हैं सैकड़ों मरीज, जानिए कैसे करें बचाव

Eye Flu: लगातार बारिश की वजह से दिल्ली- NCR में कंजंक्टिवाइटिस के मामले बढ़ रहे हैं। राजधानी में रोजाना करीब 100 मामले सामने आ रहे हैं। उमस और नमी के चलते यह संक्रामक बीमारी फैलती है। यह किसी संक्रमित व्यक्ति की आंख के सामने पड़ने, घर में उसके इस्तेमाल किए गए तौलिया, रुमाल या अन्य कपड़े से या फिर हाथ की गंदगी से फैलती है

Jitendra Singhअपडेटेड Jul 27, 2023 पर 1:15 PM
Eye Flu: दिल्ली-NCR में घर-घर फैला आई फ्लू रोग, AIIMS में रोजाना आ रहे हैं सैकड़ों मरीज, जानिए कैसे करें बचाव
Eye Flu: अस्पताल पहुंच रहे मरीजों में हर 10 में से 6 मरीज कंजंक्टिवाइटिस संक्रमण के हैं। इसकी वजह से इस संक्रमण के तेजी से लोगों को अपनी चपेट में लेना माना जा रहा है

Eye Flu: देश के कई हिस्सों में भीषण और लगातार बारिश हो रही है। इससे देश के कई इलाकों में कंजंक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) के मामले बढ़ रहे हैं। दिल्ली-NCR में कंजंक्टिवाइटिस के मामले बढ़ रहे हैं। AIIMS के आरपी सेंटर फॉर ऑप्थैल्मिक साइंसेज (P Centre for Ophthalmic Sciences) के प्रमुख डॉ. जेएस टिटियाल (Dr JS Titiyal) काक कहना है कि राजधानी में रोजाना करीब 100 मामले सामने आ रहे हैं। बरसात के बाद संक्रामक रोग बड़ी परेशानी बनी हुई है। पिछले कई सालों में ऐसा पहली बार है जब आई फ्लू के मामले इतनी तेजी से बढ़ रहे हैं।

बुखार, सर्दी-जुकाम, उल्टी और दस्त के बाद अब लोगों में खासकर बच्चों की आंखें लाल होने की समस्या (कंजंक्टिवाइटिस) बढ़ गई है। उमस और नमी के चलते यह संक्रामक बीमारी फैलती है। यह किसी संक्रमित व्यक्ति की आंख के सामने पड़ने, घर में उसके इस्तेमाल किए गए तौलिया, रुमाल या अन्य कपड़े से या फिर हाथ की गंदगी से फैलती है। डॉक्टरों का कहना है पहले के मुकाबले अब रोजाना आंखों के रोगियों की संख्या 50-60 फीसदी तक बढ़ गई है।

कंजंक्टिवाइटिस संक्रामक बीमारी है, तेजी से फैलती है

डॉक्टरों का कहना है कि आई फ्लू भी एक से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। मानसून के दौरान ये बीमारी तेजी से बढ़ती है, लेकिन इस बार काफी ज्यादा केस आ रहे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी इसका शिकार हो रहे हैं। लगातार हो रही बारिश से आने वाले दिनों में केस और भी तेजी से बढ़ने की आशंका है। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम के अस्पतालों में आई इंफेक्शन, आंखों के लाल होने की समस्या वाले मरीजों की तादाद रोजाना बढ़ रही है। इस समय आई फ्लू एपिडेमिक बन रहा है। यानी, एक ऐसी बीमारी जो अपेक्षा से ज्यादा लोगों में तेजी से फैलती है और किसी एक स्थान तक सीमित नहीं होती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें