Fake Egg: बाजार में धड़ल्ले से बिक रहे हैं प्लास्टिक के अंडे, सेहत के लिए हैं दुश्मन, ऐसे करें पहचान

Fake Egg: अपने आपको हेल्दी रखने के लिए बहुत से लोग अपनी डेली डाइट में अंडा खाना पसंद करते हैं। सुपर फूड होने के कारण इसे आप क‍िसी भी मौसम में खा सकते हैं। अंडे में प्रोटीन, कैल्शियम और ओमेगा-3 पर्याप्‍त मात्रा में पाया जाता है। लेकिन बाजार में इन दिनों नकली अंडा भी खूब बिक रहा है। जानिए इसकी कैसे करें पहचान

अपडेटेड Apr 20, 2023 पर 12:45 PM
Story continues below Advertisement
अंडे को फोड़ कर आप असली और नकली अंडे की पहचान कर सकते हैं

Fake Egg: सर्दी हो या गर्मी बहुत से लोग लोग हेल्दी रहने के लिए अंडे का सेवन करते हैं। अंडे प्रोटीन का सबसे अच्छे सोर्स माने गए हैं। अंडों की डिमांड बाजार में हमेशा बनी रहती है। अंडे में प्रोटीन, कैल्शियम और ओमेगा-3 पर्याप्‍त मात्रा में पाया जाता है। लेकिन आपकी एक छोटी से भूल सेहत भी बिगाड़ सकती है। दरअसल, इन दिनों बाजार में नकली अंडा भी आने लगा है, जो केमिकल, रबड़ और ना जाने किन-किन चीजों से बना होता है। इसे गलती से भी डाइट में शामिल करना बहुत भारी पड़ सकता है। यह सेहत के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।

कुछ लोग असली अंडे को पहचानने में गलती कर बैठते हैं और असली की जगह नकली अंडा खरीद लेते हैं। प्लास्टिक से बना नकली अंडा सेहत के लिए काफी नुकसानदायक साबित होता है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि असली और नकली अंडे के पहचान कैसे करें ?

अंडे को जलाकर देखें


ज्यादातर फूड प्रोडक्ट्स में फायर टेस्ट करके ही असली-नकली की पहचान हो जाती है। अगर असली-नकली अंडे में पहचान करना नहीं आता तो फायर टेस्ट कर लें। बाजार में बिक रहा नकली अंडा रबड़ या प्लास्टिक का बना होता है। जब आप अंडे की बाहरी परत को जलाते हैं तो असली अंडा सिर्फ काला पड़ जाता है। लेकिन नकली अंडे से आंच निकलने लगती है। देखते ही देखते अंडा आग पकड़ लेता है। एक अंडा खरीदकर इस ट्रिक के जरिए पहचान कर सकते हैं।

अंडे को फोड़कर देखें

वहीं नकली अंडे को पहचानने के लिए आप इसे फोड़ कर देख सकते हैं। अंडा फोड़ने पर जहां असली अंडे का सफेद और पीला भाग अलग होता है। वहीं नकली अंडे में सफेद और पीला भाग अंदर से मिला रहता है। जिससे आप अंडे की ओरिजनेलिटी का पता लगा सकते हैं।

World Liver day: पेट का फूलना लिवर खराबी का है बड़ा सकेत, पानी पीना भी हो जाएगा मुश्किल, ऐसे करें बचाव

टाइटनेस टेस्ट करें

अंडे को दबाकर भी आप असली और नकली अंडे का पता लगा सकते हैं। ऐसे में असली अंडा काफी सॉफ्ट होता है, जो कि दबाने पर आसानी से फूट जाता है। वहीं प्लास्टिक से बने होने के कारण नकली अंडे का ऊपरी भाग काफी टाइट होता है, जो आसानी से नहीं टूटता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।