मोहम्मद सिराज की कमाल की परफॉर्मेंस के बाद से भारतीय जमकर जश्न मना रहे हैं। श्रीलंका की 6 विकेट झटकने वाले इस गेंदबाज की हर कोई तारीफ कर रहा है। इस जश्न के माहौल में एक फैन ने आनंद महिंद्रा से SUV की डिमांड कर दी। आनंद महिंद्रा अकसर खेलों में अच्छा परफॉर्म करने वाले खिलाड़ियों को गाड़ी गिफ्ट करने के लिए जाने जाते रहे हैं। ऐसे में लोगों ने मोहम्मद सिराज के लिए भी गाड़ी की डिमांड कर दी है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने सोशल मीडिया पर मोहम्मद सिराज को सुपरनैचुरल फोर्स बताया जिसने श्रीलंका की धज्जियां ही उड़ा दी। आनंद महिंद्रा लिखते हैं कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि विरोधी टीम के लिए भी कभी मेरा दिल इतना रोएगा। ऐसा लग रहा था जैसे किसी ने सुपरनैचुरल पावर छोड़ दी हो..मोहम्मद सिराज तुम एक मार्वल एवेंजर हो। आनंद महिंद्रा की इस पोस्ट पर एक फैन ने लिखा कि सर प्लीज इन्हें एक SUV दे दीजिए।
महिंद्रा ने फैन की इस रिक्वेस्ट का रिप्लाई दिया और लिखते हैं कि काम किया जा चुका है। दरअसल आनंद महिंद्रा 2021 की घटना की बात कर रहे हैं। जब उन्होंने मोहम्मद सिराज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट के बाद थार गिफ्ट की थी। इसके अलावा उन्होंने शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, वाशिंगटन सुंदर और टी नटराजन को भी उनकी परफॉर्मेंस से प्रभावित होकर कार गिफ्ट की थी।
मोहम्मद सिराज ने प्लेयर ऑफ द मैच का अमाउंट किया गिफ्ट
जहां गिफ्ट की बात आती है तो प्लेयर ऑफ द मैच बने मोहम्मद सिराज ने अपना 4 लाख रुपए का चेक R Premadasa Stadium के ग्राउंड स्टाफ को दे दिया। स्टाफ के बारिश के दौरान किए गए सराहनीय काम को देखते हुए उन्होंने ये फैसला लिया।