Winning Lottery: Waldemar Bud Tasch अमेरिका के कोलोराडो के रहने वाले हैं। वो अपने गोल्डन रिट्रिवर के साथ बैकपैक करके ट्रैवल कर रहे थे। तभी सितंबर 6 को उन्होंने एक लॉटरी टिकट खरीदी। इस लॉटरी ने अब उनकी किस्मत बदल कर रख दी है। जब वो अपनी ट्रिप को पूरा कर वापिस लौट रहे थे तो उन्होंने एक वेबसाइट पर लॉटरी की अपडेट देखी। उनकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहा वो $5,067,041 यानी 42 करोड़ रुपए जीत चुके थे। पहले तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। उन्हें लगा कि ये कोई बहुत बड़ी भूल है फिर एक तरबूज और फूल अपनी पत्नी के लिए खरीदे।
वाल्डेमार ने खरीदा था टिकट
टिकट पर 2-19-20-34-36-37 विनिंग नंबर लिखा हुआ था। Waldemar Bud Tasch ने 21 करोड़ कैश निकलवाने का भी फैसला कर लिया। वाल्डेमार हमेशा टिकट खरीदने से पहले अपनी इंट्युशन पर भरोसा रखते हैं। Waldemar Bud Tasch का कहना है कि वो और उनकी पत्नी काफी सादी जिंदगी जीते आए हैं। वो अपनी ये राशि पत्नी की सर्जरी में लगाना चाहते हैं। वो इस बात से बेहद खुश हैं कि जब वो पूरी तरह से रिकवर कर रही होंगी तो वो घर के काम संभालेंगे।
एडवेंचर सपोर्ट के हैं शौकीन
77 साल की उम्र में भी वाल्डेमार उत्साह से भरे युवक हैं। उन्हें बाइकिंग, हाइकिंग, क्लाइंबिंग और टेनिस खेलना बेहद पसंद है। बड और उनकी पत्नी आधा साल एरिजोना में और आधा कोलोराडो में बिताते हैं। बड को कोलोराडो बेहद पसंद है वो इसे दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह बताते हैं। बड ने अपने विनिंग अमाउंट से अगली खरीदी जाने वाली चीजों को भी तय कर लिया है।
क्लासिक कारों के हैं शौकीन
बड को क्लासिक कारों का शौक है। उन्होंने कुछ और व्हीकल भी खरीदे हैं। ऐसे में वो अपनी कलेक्शन को और बढ़ाने पर ध्यान देना चाहते हैं। इसके अलावा वो एक फाइनेंशियल प्लानर और एक बैंकर को भी हायर करने वाले हैं। जो उनकी पुंजी को सही जगह पर लगा सके और मैनेज करने में मदद कर सके। वो लॉन्ग टर्म ग्रोथ के लिए इनवेस्ट भी करने के बारे में प्लान कर रहे हैं।