Rohit Sharma कोलंबो के एक होटल में भूले पासपोर्ट, वीडियो आई सामने

Rohit Shrama के भूलने की आदत से अब कोई भी अनजान नहीं है। विराट कोहली ने कई साल पहले बताया था कि रोहित शर्मा को अपनी जरूरी चीजें भूलने की बहुत बुरी आदत है। अपने iPad से लेकर सभी जरूरी चीजें वो अकसर भूल जाया करते हैं। हाल ही में एशिया कप के लिए कोलंबो गए स्किपर होटल में ही अपना पासपोर्ट भूल गए। अब उनकी ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

अपडेटेड Sep 18, 2023 पर 12:28 PM
इस बार 36 वर्षीय क्रिकेटर ने अपना पासपोर्ट कोलंबो के एक होटल में छोड़ दिया है।

Rohit Sharma Forgets: कई साल पहले यू ट्यूब के एक चैनल Breakfast with Champions में विराट कोहली का इंटरव्यू सामने आया था। इसमें पूर्व कप्तान विराट कोहली ने बताया कि कैसे रोहित शर्मा को चीजें भूलने की आदत है। रोहित शर्मा ने ना जाने कितनी पब्लिक प्लेसेस और एयरपोर्ट पर अपनी जरूरी चीजें छोड़ी हैं। कोहली एपिसोड में कहते दिखाई देते हैं कि मैंने रोहित शर्मा के अलावा किसी को आज तक इतनी चीजें भूलते नहीं देखा है। वो अपना iPad से लेकर पासपोर्ट तक भूल जाते हैं।

होटल में भूल गए पासपोर्ट

दोबारा ऐसी ही एक घटना रोहित शर्मा के साथ घटी है जिससे कोहली की कही एक-एक बात सच साबित हो जाती है। इस बार 36 वर्षीय क्रिकेटर ने अपना पासपोर्ट कोलंबो के एक होटल में छोड़ दिया। टीम उस वक्त होटल से एयरपोर्ट के लिए बस में रवाना होने वाली थी तभी इस बात का पता चला कि पासपोर्ट तो होटल में ही रह गया है।


वीडियो हो रही है वायरल

X पर एक वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में रोहित शर्मा बस के आगे ड्राइवर के पास खड़े हैं। उनके ठीक पीछे जसप्रीत बुमराह भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सभी प्लेयर्स चीयर कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक होटल स्टाफ के मेंबर ने शर्मा के बस से रवाना होने से पहले ही उन्हें पासपोर्ट दे दिया। अब इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। यहां तक की लोग उनके पासपोर्ट भूलने की वजह भी बता रहे हैं।

Master Components IPO में पैसे लगाने का मौका, चेक करें ग्रे मार्केट में स्थिति

पासपोर्ट भूलने की आदत है पुरानी

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया कि वो जरूर वर्ल्ड कप जीतने की सोच में डूबे होंगे इसलिए ही पासपोर्ट भूल गए होंगे। दूसरे यूजर ने लिखा कि 'इसे दूसरे तरीके से देखते हैं - रोहित अपने भूलने की आदत की वजह से ही फील्ड में इतने शांत और फोकस्ड दिखाई देते हैं।' एशिया कप में जीत का परचम फहराने वाली सारी टीम रविवार को ही मुंबई वापिस पहुंच गई। टीम का अगला लक्ष्य ओडीआई वर्ल्ड कप को फिर एक बार देश के नाम करना होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।