Flipkart से मंगवाया 76000 का लैपटॉप, बदले में मिला सस्ता स्पीकर

Online Flipkart Scam: Flipkart से एक स्टूडेंट ने 76,000 रुपए का लैपटॉप मंगवाया था। अथर्व खंडेलवाल को लैपटॉप की जगह बल्कि एक स्पीकर मिला। अथर्व ने अपनी नाराजगी X पर शेयर की। अथर्व ने बताया कि फेमस ऑनलाइन स्टोर ना ही रिफंड दे रहा है ना ही अब उस स्पीकर को रिप्लेस कर रहा है। हालांकि फ्लिककार्ट ने बाद में अथर्व को समस्या सुलझाने का पूरा आश्वासन दिया।

अपडेटेड Aug 23, 2023 पर 10:25 AM
फ्लिपकार्ट से 76000 रुपए का MacBook M1 मंगवाया बदले में एक सस्ता स्पीकर मिला।

Online Flipkart Scam:-कॉमर्स वेबसाइट्स पर फेक सामान मिलने की खबरों में तेजी से इजाफा हो रहा है। एक कॉलेज स्टूडेंट को हाल ही में एक लैपटॉप की जगह एक सस्ता स्पीकर मिला। Flipkart से स्टूडेंट ने 76,000 रुपए का लैपटॉप मंगवाया था। अथर्व खंडेलवाल के साथ जब ये धोखा हुआ तो उन्होंने अपनी नाराजगी X पर शेयर की। अथर्व ने बताया कि फेमस ऑनलाइन स्टोर ना ही रिफंड दे रहा है ना ही अब स्पीकर को रिप्लेस कर रहा है।

लैपटॉप की जगह सस्ता स्पीकर


एक्स पर अथर्व ने एक पोस्ट शेयर की और लिखा कि Flipkart के साथ मेरा हैरान कर देने वाला एक्सपीरिएंस। फ्लिपकार्ट से 76000 रुपए का MacBook M1 मंगवाया था बदले में मुझे एक सस्ता स्पीकर मिला। अब नो रिटर्न पॉलिसी के भीतर अब मुझे रिफंड भी नहीं दिया जा रहा है। इसके बाद अथर्व ने क्रम से पूरी घटना का जिक्र किया। युवक काफी बेसब्री से डिलीवरी का इंतजार कर रहा था। 13 अगस्त को की जाने वाली डिलीवरी पहले 15 अगस्त को टाली गई। इसके बाद उन्हें सीधा डिलीवरी हब पर ही आने के लिए कहा गया।

हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का 40 की उम्र में हुआ निधन, हरियाणा सीएम ने जताया शोक

कस्टमर्स की समस्या कौन सुलझाएगा

जैसा की मुझे कहा गया मैं तुरंत Flipkart हब पर जा पहुंचा। इससे पहले की मैं पैकेज चेक करता डिलीवरी ब्वॉय ने मुझसे ओटीपी ले लिया। हमने भी भरोसा रखा और बॉक्स खोला। डिब्बा खोलने पर पता चला कि इसमें तो लैपटॉप की जगह तीन हजार का कोई सस्ता स्पीकर है। हमारे पास सबूत है और फुटेज भी। सोशल मीडिया पर अथर्व ने फ्लिपकार्ट की इस हरकत को लेकर नाराजगी जाहिर की। अथर्व ने बताया कि इतनी शिकायतें भेजने के बाद उसकी परेशानी को हल नहीं किया जा रहा है। वहीं फ्लिपकार्ट का रिप्लाई भी आया कि अथर्व के साथ बातचीत की जा रही है। हम अपने कस्टमर्स की समस्या सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आप हम पर विश्वास रखें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।