आंखों की रोशनी बढ़ाना है तो इन चीजों का करें सेवन, फौरन उतर जाएगा चश्मा

Food for eyesight: आंखों का ख्याल रखने के लिए सही खानपान का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए। ताकि आंखों की रोशनी बढ़े। अगर आप चश्मा लगाते हैं तो खानापन को ठीक कर इसे भी हटा सकते हैं। इसके लिए आपको नींबी, संतरा, आंवला जैसे अन्य मौसमी फल का सेवन करना चाहिए

अपडेटेड Jul 06, 2023 पर 3:04 PM
Story continues below Advertisement
Food for eyesight: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां बेहद फायदेमंद होती हैं

Food for eyesight: आंखों की रोशनी अगर कमजोर है तो जीवन नीरस रहता है। इसलिए आंखों की सेहत पर सबसे ज्यादा ध्यान देना जरूरी है। लेकिन आजकल की इस भागदौड़ वाली लाइफस्टाइल में आंखों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचता है। मोबाइल, टीवी, लेपटॉप जैसे गैजेट हमारी आंखों की रोशनी को कमजोर करने में लगे हुए हैं। आजकल 5 साल का बच्चा भी आंखों की बीमारी से जूझ रहे हैं। हालांकि अच्छी बात यह है कि आंखों की रोशनी को हमेशा के लिए तंदुरुस्त बनाई जा सकती है। बशर्ते इसके लिए नियमित रूप से आपकी डाइट में हेल्दी भोजन होना चाहिए।

फास्टफूड, सैचुरेटेड फैट, डिब्बाबंद चीजें और गैजेट्स हमारी आंखों की रोशनी को कमजोर कर रही है। ऐसे में सिर्फ दवा लेना काफी नहीं होता। अगर खानपान में थोड़ी सी सावधानी बरतें तो आंखों में लगा हुआ चश्मा भी आसानी से हटा सकते हैं।

इन सुपरपूड्स से बढ़ेगी आंखों की रोशनी


हरी पत्तेदार सब्जियां

आंखों के लिए सबसे अच्छी चीज हरी पत्तेदार सब्जियां हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों में ल्यूटिन और जेक्सांथिन नाम के कंपाउड पाए जाते हैं। इससे आंखों की रोशनी में इजाफा होता है। इसके अलावा हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन A, विटामिन C, सहित कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। आप इसमें पालक, केले, मेथी के पत्ते, सरसों के पत्ते आदि का सेवन कर सकते हैं।

मछली

आंखों को हेल्दी रखने के लिए मछली (Fish) खाना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। मछली में ओमेगा -3 फैटी एसिड की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जिससे आंखों को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। आंखों के लिए टूना, सैल्मन, ट्राउट, छोटी समुद्री मछली, सार्डिन और हिलसा को बेस्ट माना जाता है।

Diabetes: अर्जुन की छाल से ब्लड शुगर का होगा काम तमाम, कैंसर जैसी बीमारियां भी रहेंगी कोसों दूर

खट्टे फलों का सेवन करें

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आप खट्टे फलों का सेवन कर सकते हैं। इनमें भरपूर मात्रा विटामिन C पाया जाता है। यह एक तरह का पावरफुल एंटीऑक्सिडेंट है। लिहाजा अपनी डाइट में नींबू, संतरे, मौसमी, आंवला समेत खट्टे फल जरूर शामिल करें। इससे आंखों की बीमारियों का खतरा भी कम हो जाएगा।

गाजर

गाजर का हलवा तो सभी को बहुत पसंद आता है। लेकिन यह स्वाद से ज्यादा सेहत के लिए जरूरी है। गाजर खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और अगर आप रोजाना इसका सेवन करते हैं तो जल्द ही आपका चश्मा भी उतर सकता है।

बादाम

बादाम खाने से दिमाग तेज होता है और मेमोरी अच्छी रहती है। इसके अलावा भी बादाम हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन E बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है जो आंखों की लिए बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से मैक्यूलर डिजनरेशन रोग भी नहीं होता है।

जामुन

जामुन का उपयोग कई तरह की बीमारियों को ठीक करने में किया जाता है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन C आंखों की रोशनी बढ़ाने का अच्छा स्त्रोत है।

अंडा

अंडा प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है और आंखों को रोशनी बढ़ाने के लिए इसका सेवन कर सकते हैं।

Jitendra Singh

Jitendra Singh

First Published: Jul 06, 2023 3:04 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।