चांदनी चौक घूमने आए फ्रांस के राजदूत का फोन हुआ चोरी, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

मथौ और उनकी पत्नी 20 अक्टूबर को बाजार घूमने गए थे, तभी उनकी जेब से उनका मोबाइल फोन चोरी हो गया। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, जैन मंदिर के पास फोन गायब होने के तुरंत बाद राजदूत ने एक ई-शिकायत दर्ज की। दूतावास ने अगले दिन अधिकारियों को सूचित किया, जिससे जांच शुरू हो गई

अपडेटेड Oct 30, 2024 पर 3:23 PM
चांदनी चौक बाजार घूमने आए फ्रांस के राजदूत का फोन हुआ चोरी

दिवाली के चलते इन दिनों बाजारों में भीड़ जबरदस्त है और ऐसे में चोरी और जेब कटने की वारदात भी काफी बढ़ जाती हैं, लेकिन दिल्ली के चांदनी चौक में तो कुछ गजब ही हो गया, जहां भारत में फ्रांस के राजदूत थियरी माथौ का मोबाइल फोन ही चोरी कर लिया गया। यह घटना 20 अक्टूबर को हुई, जब मथौ और उनकी पत्नी दिवाली से पहले त्योहार की रौनक देखने भीड़भाड़ वाले बाजार में घूमने आए थे। अब पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा, मथौ और उनकी पत्नी 20 अक्टूबर को बाजार घूमने गए थे, तभी उनकी जेब से उनका मोबाइल फोन चोरी हो गया। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, जैन मंदिर के पास फोन गायब होने के तुरंत बाद राजदूत ने एक ई-शिकायत दर्ज की। दूतावास ने अगले दिन अधिकारियों को सूचित किया, जिससे जांच शुरू हो गई।

पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज की खंगाले और संदिग्धों का पता लगाने के लिए तुरंत एक टीम बनाई गई। इसके तुरंत बाद 20 से 25 साल की उम्र के सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और चोरी किया गया मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया।


दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा, "भारत में फ्रांस के राजदूत डॉ. थिएरी माथौ की ओर से 20 अक्टूबर को चांदनी चौक इलाके में जैन मंदिर के पास अपना मोबाइल फोन खो जाने की ई-शिकायत दर्ज कराने के बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है।"

सभी संदिग्ध ट्रांस-यमुना इलाके के रहने वाले हैं और फिलहाल हिरासत में हैं। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस की ओर से की गई त्वरित कार्रवाई की सराहना की गई है।

मोबाइल फोन टावर लूटने वाला गिरोह

इससे पहले बुधवार को, गुड़गांव पुलिस ने मोबाइल फोन टावरों से महंगी रिमोट रेडियो यूनिट्स (RRU) को नष्ट करने और चोरी करने के लिए जिम्मेदार एक अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था।

संदिग्ध, उत्तर प्रदेश के अमरोहा के वासेपुर के मोहम्मद फैजान और दिल्ली के अरविंद नगर के मोहम्मद कासिम गाजियाबाद में रहते हैं। उन्होंने कथित तौर पर सुनसान इलाकों में स्थित कमजोर मोबाइल टावरों की पहचान करने के लिए NCR में रेकी की, जो रात के अंधेरे में हमला करके महंगे डिवाइज चुरा ले गए।

अधिकारियों को शक है कि मोबाइल टेलीकॉम सिग्नल ट्रांसमिशन के लिए अहम, चोरी किए गए RRU को विदेशों में तस्करी करके ले जाया जा रहा था, जहां उनकी ऊंची कीमत मिलती है। भारत में, एक RRU की लागत ₹10 लाख तक हो सकती है।

'सीक्रेट यात्रा' पर भारत आए थे किंग चार्ल्स III! पत्नी के साथ 4 दिन तक बेंगलुरु में रहे, किसी नहीं थी कोई खबर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।