Fridge: हमारी आदत होती है कि हम कुछ भी सामान लाकर उसे फ्रेश रखने के लिए सीधे फ्रिज में रख देते हैं। अगर ऐसा आप भी करते हैं तो सावधान होने की जरूरत है। यह आदत आप पर ही भारी पड़ सकती है। दरअसल कई ऐसी खाने की चीजें होती हैं, जिन्हें फ्रिज में रखने से उनकी न्यूट्रिशनल वैल्यू पर गलत असर पड़ता है। इसी वजह से वह हेल्दी फूड भी आपके लिए नुकसान दायक साबित हो सकता है। जो खाद्य पदार्थ भयंकर गर्मी में 4 से 6 घंटे में खराब होने का खतरा रहता है। वहीं फ्रिज के चलते कई दिनों तक खराब नहीं हो पाता है। ऐसे में घर में फ्रिज का इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह भी जानना जरूरी है कि फ्रिज में कौन सा सामान रखने से खराब हो सकता है।
