Diabetes: डायबिटीज की बीमारी, स्वीट प्वाइजन की तरह लोगों को निगल रही है। ये बीमारी शुरू तो होती है शुगर के खराब मेटाबोलिज्म से लेकिन, ये धीरे-धीरे हममारे ब्लड वेसेल्स, दिल, पेट, लिवर, किडनी, आंख और ब्रेन तक को अपना शिकार बना लेती है। भारत में डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में भारत को डायबिटीज की राजधानी कहा जाने लगा है। मौजूदा समय में देश में करीब 10 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। डायबिटीज के सबसे ज्यादा मरीज गोवा ( 26.4%), पुदुचेरी 26.3%) और केरला (25.5%) में हैं। जबकि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में डायबिटीज के मरीज कम हैं।
डायबिटीज एक क्रॉनिक डिजीज है। जिसे जड़ से खत्म तो नहीं किया जा सकता है। लेकिन लाइफस्टाइल में बदलाव करके कंट्रोल में रखा जा सकता है। डायबिटीज की समस्या का सामना तब करना पड़ता है, जब पैंक्रियाज इंसुलिन नहीं बना पाता है या शरीर इंसुलिन का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाता है।
तेजी से क्यों बढ़ रहे हैं डायबिटीज के मरीज
डायबिटीज की रोकथाम के बारे में लोगों में शिक्षा की कमी है। कार्बोहाइड्रेट, ऑयल और फैट वाली चीजों का लोग काफी मात्रा में सेवन करते हैं। प्रोसेस्ड मीट का ज्यादा से ज्यादा लोग सेवन कर रहे हैं। फल, ड्राई फ्रूट्स, सीड्स और साबुत अनाज का सेवन कम हो गया है। बहुत से लोग अब एक्सरसाइज पर भी ध्यान नहीं देते हैं। इन दिनों लोग टीवी, मोबाइल और कंप्यूटर स्क्रीन पर ज्यादा समय बिता रहे हैं। वहीं तंबाकू और शराब का अधिक इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रदूषण भी बढ़ा है। हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। मोटापा और डायबिटीज का पारिवारिक इतिहास से डायबिटीज के मरीज बढ़ रहे हैं।
आपका स्लीप साइकिल आपके ब्लड शुगर के लेवल के साथ ही कई शारीरिक प्रक्रियाओं को प्रभावित करता है। एक स्टडी डी के अनुसार, नींद की कमी डायबिटीज वाले लोगों में ग्लूकोज कंट्रोल और इंसुलिन रेजिस्टेंस को प्रभावित कर सकती है। नींद की कमी के कारण आपको स्ट्रेस का भी सामना करना पड़ सकता है। जिससे आपके ब्लड शुगर लेवल पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि आप कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लें।
अगर आप दिन में कुछ शारीरिक गतिविधि करते हैं, तो रात में बेहतर नींद आती है। कम से कम 10 मिनट के एरोबिक एक्सरसाइ से यह फायदा उठा सकते हैं। शारीरिक गतिविधियां ना करने से आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। ऐसे में रेगुलर एक्सरसाइज करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रख सकते हैं।
रात में शराब का सेवन करने से नींद की गुणवत्ता में गिरावट आती है। ज्यादातर लोगों को ऐसा लगता है कि शराब पीने के बाद गहरी नींद आती है। लेकिन ऐसा नहीं होता है। अल्कोहॉल आपके दिमाग को बैचेन करता है। साथ ही ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ाने का काम करता है।