Get App

Delivery via Drones: गुरुग्राम की तीन सोसायटी में ड्रोन से पार्सल की सप्लाई, ऐसे कर रहा काम यह सिस्टम

Delivery via Drones: अगर आप गुरुग्राम के कुछ खास सोसायटी में रहते हैं तो संभव है कि आपको ड्रोन के माध्यम से आपके पार्सल की डिलीवरी हो। इससे यह हो सकता है कि पहले जो सामान आपके पास पहुंचने में घंटो लग जाते थे, अब वह मिनटों में ही पहुंच जाएंगे। इसे लेकर स्टार्टअप स्काई एयर (Skye Air) ने डीएचएल ग्रुप की ब्ल डार्ट के साथ साझेदारी की है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 22, 2024 पर 2:13 PM
Delivery via Drones: गुरुग्राम की तीन सोसायटी में ड्रोन से पार्सल की सप्लाई, ऐसे कर रहा काम यह सिस्टम
स्काई एयर ड्रोन से पार्सल की सप्लाई के लिए गुरुग्राम में ग्रीन जोन का फायदा उठा रही है।

Delivery via Drones: अगर आप गुरुग्राम के कुछ खास सोसायटी में रहते हैं तो संभव है कि आपको ड्रोन के माध्यम से आपके पार्सल की डिलीवरी हो। इससे यह हो सकता है कि पहले जो सामान आपके पास पहुंचने में घंटो लग जाते थे, अब वह मिनटों में ही पहुंच जाएंगे। गुरुग्राम के फ्रेंस्को (हाउसिंग सोसायटी), गुरुग्राम की निर्वाण कंट्री या दो और सोसायटी में लॉजिस्टिक्स कंपनी ब्लू डार्ट ड्रोन के जरिए पार्सल पहुंचा रही है। इसे लेकर स्टार्टअप स्काई एयर (Skye Air) ने डीएचएल ग्रुप की ब्ल डार्ट के साथ साझेदारी की है। स्काई एयर के के सीईओ अंकित कुमार का अनुमान है कि ड्रोन के चलते डिलीवरी टाइम को 1 घंटे से घटाकर 7-8 मिनट करने में सफलता मिली है।

ऐसे पहुंचता है ड्रोन से पार्सल

मनीकंट्रोल से बातचीत में अंकित कुमार ने कहा कि गुरुग्राम के सेक्टर 70-71 से ड्रोन उड़ता है। यहां हब बनाया गया है। यहां से ड्रोन रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में स्थित एक पोर्ट (स्काई पॉड) पर उतरता है। स्काई पॉड्स कंटेनर्स हैं जहां से डिलीवरी पहुंचाने वाले स्काईवाकर्स यानी डिलीवरी पर्सन सामानों को लेकर ग्राहक के घर पर पहुंचाते हैं। ब्लू डार्ट के लिए अभी तीन सोसायटी में स्काई पॉड्स को एक्टिवेट किया गया है। हालांकि इससे दिन भर पार्सल की डिलीवरी नहीं की जाती है। अंकित ने खुलासा किया कि दिल्ली-एनसीआर में लू की स्थिति को देखते हुए ड्रोन के जरिए सिर्फ सुबह 6 बजे से दोपहर 11 बजे तक पार्सल भेजा जाता है। इसके बाद दोपहर 11 बजे से शाम 6 बजे तक ड्रोन नहीं उड़ाया जाता है।

'Green Zone' से हो रही डिलीवरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें