G20 Summit: वीके सिंह करेंगे जो बाइडेन का स्वागत, जानें किस मंत्री को मिली कौन सी जिम्मेदारी?

G20 Summit: G-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले विदेशी नेताओं का स्वागत करने के लिए केंद्रीय मंत्रियों की एक सूची गुरुवार को जारी की गई। इस सूची में यह जानकारी दी गई है कि किस विदेशी मेहमान को कौन सा मंत्री एयरपोर्ट पर‍ रिसीव करेगा। शुक्रवार शाम को अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन दिल्‍ली पहुंच रहे हैं। उनका स्‍वागत केंदीय मंत्री वीके सिंह करेंगे

अपडेटेड Sep 08, 2023 पर 11:49 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
G20 Summit in India: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के शुक्रवार शाम 6.55 बजे नई दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है

G20 Summit in India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने मंत्रियों की एक सूची बनाई है, जो 9 और 10 सितंबर को G-20 शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली आने वाले विदेशी मेहमानों का स्वागत करेंगे। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, G-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले विदेशी नेताओं का स्वागत करने के लिए केंद्रीय मंत्रियों की एक सूची गुरुवार को जारी की गई। इस सूची में यह जानकारी दी गई है कि किस विदेशी मेहमान को कौन सा मंत्री एयरपोर्ट पर‍ रिसीव करेगा। शुक्रवार शाम को अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन दिल्‍ली पहुंच रहे हैं। उनका स्‍वागत केंदीय मंत्री वीके सिंह करेंगे। इसके अलावा चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग के स्‍वागत की जिम्‍मेदारी भी सिंह को ही दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को हुई एक बैठक के दौरान पीएम मोदी ने मंत्रियों को G-20 India मोबाइल ऐप डाउनलोड करने और विदेशी गणमान्य व्यक्तियों के साथ बातचीत करते समय इसके अनुवाद और अन्य सुविधाओं का सर्वोत्तम उपयोग करने की सलाह दी। आपको बता दें कि G-20 नेताओं का शिखर सम्मेलन 9-10 सितंबर को होगा। शिखर सम्मेलन में दुनिया के 30 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष, यूरोपीय संघ के शीर्ष अधिकारी, आमंत्रित अतिथि देश और 14 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के भाग लेने की संभावना है।

कौन सा मंत्री किस G-20 नेता की अगवानी करेगा?


- अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के शुक्रवार शाम 6.55 बजे नई दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री वीके सिंह उनका स्वागत करेंगे।

- ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक दोपहर 1.40 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। उनका स्वागत उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे करेंगे।

- जापान के पीएम फुमियो किशिदा का स्वागत अश्विनी कुमार चौबे ही करेंगे। वह दोपहर 2.15 बजे तक भारत पहुंचेंगे।

- बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगी। रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश उनका स्वागत करेंगी।

- इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी G 20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंच चुकी हैं। उनका स्वागत कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने किया।

- चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग का भी मंत्री वीके सिंह स्वागत करेंगे। उनके शुक्रवार शाम 7.45 बजे राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने की उम्मीद है।

- ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीस शुक्रवार शाम 6.15 बजे पहुंचेंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर उनका स्वागत करेंगे।

- फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों शनिवार दोपहर 12.35 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। उनका स्वागत वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल करेंगी।

- जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज शनिवार सुबह 8 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा उनका स्वागत करेंगे।

ये भी पढ़ें- G-20 Summit: दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद? जानें पूरी डिटेल

- UAE के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान शुक्रवार रात 8 बजे राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेंगे। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय उनका स्वागत करेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।