एक माली की जिंदगी रातोंरात बदल गई और वह अरबपति बन गया। ऐसी कहानी हमें सिर्फ कहानियों में मिलती है लेकिन ऐसा असल जिंदगी में भी हुआ है। लग्जरी प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी Herms के 80 साल के प्राइमरी शेयरहोल्डर निकोलस प्यूच अपने 51 साल के माली को गोद लेने की योजना बना रहे हैं। वह अपनी 11 बिलियन डॉलर (91,000 करोड़ रुपये) की संपत्ति के लाभार्थी भी होंगे। निकोलस प्यूच Herms के संस्थापक थियरी हर्मेस के पोते हैं। प्यूच ने 2014 में Herms के स्टेकहोल्डर्स को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। हालांकि, उनके इस्तीफे के बावजूद कंपनी में उनकी 5 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
