Garlic Benefits: हाई BP के मरीजों के लिए लहसुन है रामबाण, जानिए कैसे करें सेवन

Garlic Benefits: लहसुन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। लहसुन में कई तरह के पोषक तत्व और औषधीय गुण मौजूद होते हैं। जिसके वजह से कई सारी बीमारियों के जोखिम को कम करने में यह योगदान दे सकता है। एक्सपर्ट भी इसे कैंसर के जोखिम और हाई बीपी जैसे गंभीर बीमारियों को कंट्रोल करने के लिए खाने की सलाह देते हैं

अपडेटेड Dec 28, 2023 पर 1:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Garlic Benefits: लहसुन खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करता है। वहीं कुछ लोग लहसुन को कच्चा भी खाते हैं।

Garlic Benefits: भारतीय रसोई में सबसे ज्यादा यूज होने वाले मसालों में से एक लहसुन है । यह तेज गंध और तेज स्वाद के लिए इसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। लहसुन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। लहसुन का इस्तेमाल सिर्फ सब्जियों में ही नहीं किया जाता है, बल्कि इसके कई सारे फायदे हैं. इसमें सबसे बड़ा फायदा हाई ब्लड प्रेशर से निपटने में है। आयुर्वेद से लेकर मेडिकल साइंस जहां ये मानते हैं कि लहसुन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लहसुन के सेवन से पेट से जुड़ी समस्‍याएं भी दूर होती हैं।

लहसुन में कई पोषक तत्‍व मैग्नीशियम, विटामिन B, विटामिन C, सेलेनियम, फाइबर आदि पाए जाते हैं। इससे शरीर की इम्‍यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। यही नहीं, यह ब्‍लड प्रेशर, हार्ट स्‍ट्रोक, हाइपर टेंशन जैसी बीमारियों को ठीक करने के भी काफी काम आता है। इसके अलावा, जोड़ो में दर्द, सर्दी, खांसी आदि को ठीक करने के लिए भी वर्षों से इसका इस्‍तेमाल किया जाता है।

लहसुन ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल


लहसुन का रोज सेवन करने से आपको ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों से राहत मिल सकती है। जिसकी वजह से हार्ट संबंधी कई बीमारियों से आप बचे रह सकते हैं। लहसुन में सल्फर होता है। जिससे नाइट्रिक ऑक्साइड (NO) और हाइड्रोजन सल्फाइड (H2S) गैसें बनती हैं। ये कंपाउंड हमारे ब्लड वेसल को आराम देते हैं। उन्हें फैलाने में मदद करते हैं। इस तरह ब्लड वेसल में पर्याप्त जगह होने पर हृदय को खून पंप करने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। जिससे हाई बीपी की समस्या कंट्रोल में रहती है। इतना ही नहीं लहसुन के नियमित सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है और गुड कोलेस्‍ट्रॉल बढ़ता है। जिससे दिल से जुड़ी कई बीमारियां नहीं होती और आप लंबी उम्र तक हेल्‍दी रह सकते हैं।

दिल्ली के अस्पतालों में मिर्गी की दवा नकली, टेस्ट में फेल, CBI जांच की सिफारिश

जानिए कैसे करें लहसुन का सेवन

हाई बीपी से जूझ रहे मरीज लहसुन की 2 कली खा सकते हैं। इसे आप सुबह या दिन में कभी भी ले सकते हैं। इससे सुबह से ही शरीर में ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहेगा। ससे ब्लड वेसल पर जोर नहीं पड़ेगा और दिल चकाचक बना रहेगा। वहीं भुना हुआ लहसुन खाना हाई बीपी को कंट्रोल करने का एक अच्छा तरीका हो सकता है। इसके लिए एक पैन में लहसुन को भून लें और रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन करें। इस तरह से लहसुन का सेवन हाई बीपी में फायदेमंद हो सकता है। बस इस बात का ध्यान रखें कि एक दिन में बहुत ज्यादा लहसुन नहीं खाना चाहिए। इसकी सीमित मात्रा ही लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।