Get App

Gauri Khan को ED ने भेजा नोटिस, धांधली का लगा आरोप

गौरी खान लंबे समय से लखनऊ बेस्ड एक रिएल एस्टेट कंपनी की ब्रांड एंबैस्डर रही हैं। ऐसे में कंपनी के फाइनेंशियल फ्रॉड के चक्कर में गौरी खान को ED ने नोटिस भेजा है। हालांकि फेमस प्रोड्यूसर और इंटीरियर डिजाइनर ने अभी तक इस पर कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 20, 2023 पर 9:21 AM
Gauri Khan को ED ने भेजा नोटिस, धांधली का लगा आरोप
गौरी खान पर लगा फाइनेंशियल फ्रॉड का इल्जाम भेजा गया नोटिस

शाहरुख खान की पत्नी, फेमस इंटीरियर डिजाइनर और प्रोड्यूसर गौरी खान को हाल ही में ED ने नोटिस भेजा है। मंगलवार को भेजे गए इस नोटिस का सीधा नाता एक रिएल एस्टेट कंपनी के 30 करोड़ रुपए की धांधली से है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान की पत्नी लखनऊ बेस्ड रिएल एस्टेट कंपनी की ब्रांड एंबैस्डर हैं। Tulsiani Group के लिए वो लंबे समय से एंडोर्समेंट करती आई हैं। ऐसे में कंपनी के फ्रॉड की वजह से अब ED ने उन्हें भी नोटिस भेजा है। दोनों के बीच हुई लेन-देन की सारी डिटेल्स की अब छानबीन की जाएगी।

कंपनी के फ्रॉड के चक्कर में हुईं शिकार

कंपनी पर इनवेस्टर्स और बैंक से 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए हैं। अभी तक गौरी खान ने नोटिस पर किसी भी तरह का रिएक्शन शेयर नहीं किया है। ED इस फाइनेंशियल फ्रॉड में शामिल Tulsiani Group और गौरी खान के बीच हुई फाइनेंशियल डीलिंग्स की भी छानबीन कर रही है। मामले से संबंधित और जानकारी अभी आना बाकि है।

गौरी खान की वीडियो हुई वायरल

हाल ही में गौरी खान की एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई। इस वीडियो में गौरी खान अपनी फैमिली के साथ सबसे छोटे बेटे अबराम के एनुअल फंक्शन को एन्जॉय करती दिखाई दीं। गौरी खान, शाहरुख खान, सुहाना खान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। गौरी खान की मां सविता छिब्बर भी इस खास मौके पर उनके साथ दिखाई दीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें