Good News for PUBG-BGMI Lover: केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना तकनीकी मंत्रालय ने करीब तीन साल पहले कई ऐप्स को आईटी एक्ट के सेक्शन 69ए के तहत बैन किया था। इसकी तलवार PUBG पर भी चली थी। इसके बाद अगले ही साल इसका रीब्रांडेड वर्जन BGMI लॉन्च हुआ था लेकिन पिछले साल इस पर भी बैन लगा दिया गया। हालांकि अब इसे पसंद करने वालों के खुशखबरी है। एक बार फिर भारत में बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India- BGMI)की वापसी होने जा रही है। कंपनी की तरफ से कहा जा रहा है कि सरकार ने BGMI को मंजूरी दे दी है।
Krafton India के सीईओ Sean Hyunil Sohn ने इसे लेकर ट्वीट किया है और सभी गेमर्स-दोस्तों को धन्यवाद कहा है। पबजी:बैटलग्राउंड्स एक बैटल रॉयल गेम है जिसे पबजी स्टूडियोज ने डेवलप किया है और क्राफ्टन (Krafton) ने पब्लिश किया है।
अभी तक सर्वर नहीं हुआ है ऑनलाइन
बीजीएमआई को फिर से एंट्री के लिए सरकार से मंजूरी मिल गई है। हालांकि इसने ट्वीट किया है कि अभी तक सर्वर ऑनलाइन नहीं हुआ है।
कंपनी ने सभी गेमर्स से ऑफिशियल पेज से जुड़े रहने को कहा है ताकि फर्जी अपडेट के झांसे में न पड़ सकें। अभी यह कब तक एक्टिव होगा, इसे लेकर कुछ तय नहीं है लेकिन जो जानकारियां सामने आ रही हैं, उसके मुताबिक इस बार नियम बदले हुए होंगे।
क्या है इस बार का पूरा प्रोसेस
जानकारी के मुताबिक सरकार ने बीजीएमआई को गेम को पहले तीन महीने के टेस्टिंग पीरियड के तौर पर चालू करने को कहा है। इस दौरान सरकार इस पर निगरानी करेगी कि सभी नियमों का पालन हो रहा है या नहीं। इसके बाद ही इसे यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं इस बार इसकी टाइमिंग भी तय हो सकती है यानी 24* 7 नहीं उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा डेवलपर ने गेम में से ब्लड जैसे ग्राफिक्स हटाने का भी वायदा किया है।