गूगल (Google) ने एक ब्लॉगर के खाते में गलती से करीब ढाई लाख डॉलर (2.05 करोड़ रुपये) की रकम ट्रांसफर कर दी और करीब एक महीने तक उसे इसकी भनक भी नहीं लगी। यहां ब्लॉगर की ईमानदारी की तारीफ करनी पड़ेगी, जिसने करीब एक महीने के इंतजार बाद खुद सार्वजनिक तौर पर गूगल को यह जानकारी दी कि उसके खाते में गलती से पैसे आ गए हैं और गूगल को इसे वापस लेना चाहिए।
