Google Maps: आज की आधुनिक दुनिया में किसी भी जगह पर पहुंचना बेहद आसान हो गया है। गूगल पर आज करीब हर जगह की लोकेशन के बारे में जानकारी होती है, जिसके जरिए आप आसानी से गूगल मैप्स (Google Maps) का इस्तेमाल करके अपने डेस्टिनेशन पर जा सकते हैं। अगर आपके मोबाइल में इंटरनेट है तो बड़ी ही आसानी से किसी भी डेस्टिनेशन पर पहुंचा जा सकता है, लेकिन परेशानी तब होती है, जब आपके पास इंटरनेट नहीं होता है।
