Google Top 2023 Search: जैसे-जैसे साल 2023 खत्म होने वाला है, वैसे-वैसे इस साल के इवेंट्स, इंटरेस्ट, सेलेब्रिटी, मूवी जैसे कई सवाल सामने आ रहे हैं। भारत में Google की सर्च में क्या सबसे ज्यादा क्या खोजा गया इसकी जानकारी दी है। आइए जानते हैं कि साल 2023 में इंडिया में सबसे ज्यादा क्या सर्च किया गया। इसमें लोकल सर्च, खोज, खेल, फिल्म, टूरिस्ट स्पॉट, मीम्स आदि की जानकारी है। चंद्रयान-3 की सफलता ने दुनिया का ध्यान खींचा और इसको सबसे ज्यादा सर्च किया गया। भारत की G20 की अध्यक्षता ने वैश्विक घटनाओं के बारे में जिज्ञासा पैदा की।
