Grammys 2024 Winner List: 66वें वार्षिक ग्रैमी अवार्ड्स 5 फरवरी IST को आयोजित हुए। भारत ने इन ग्लोबल अवॉर्ड्स में दो बड़ी जीत हासिल की। भारत की ओर से 'शक्ति' - जॉन मैकलॉघलिन, ज़ाकिर हुसैन, शंकर महादेवन, वी.सेल्वगनेश और गणेश राजगोपालन के ग्रुप को द मोमेंट के लिए ग्रैमी पुरस्कार दिया गया। इस गाने ने बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम (Best Global Music Album) का खिताब जीता है। शक्ति के अलावा भारत के राकेश चौरसिया ने भी दो पुरस्कार जीते हैं। उन्हें Global Music Performance और Contemporary Instrumental Album के लिए ये अवॉर्ड दिए गए हैं। ग्रैमी 2024 में माइली साइरस को Flower के लिए बेस्ट पॉप एल्बम का खिताब मिला।
