Hair Fall: बालों को मजबूत, लंबे, चमकदार बनाए प्याज का रस, डैंड्रफ से भी मिलेगा छुटकारा, जानिए अन्य फायदे

Hair Fall: बाल लंबे और हेल्दी हों, ऐसी चाहत हर किसी की होती है। ऐसे में अगर अपने बालों को बेहतर रखना चाहते हैं तो प्याज का रस बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इस रस में भरपूर मात्रा में सल्फर पाया जाता है। इससे सिर की स्किन के ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार होता है और नए बालों को उगने में मदद मिलती है

अपडेटेड Dec 21, 2022 पर 11:23 AM
Story continues below Advertisement
प्याज का रस बालों की ग्रोथ अच्छी करने में मदद करता है

Hair Fall: आज कल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी और खानपान से कई तरह की बीमारियां फैलती नजर आ रही हैं। ऐसे में लोगों को अपनी सेहत का खास तौर ध्यान देने की जरूरत है। इस समय लोग बालों की समस्या से ज्यादा परेशान हैं। बालों का ड्राई होना, टूटना, दोमुंहे होना यह समस्याएं अब आम हो गई हैं। महिला हो या पुरुष बालों से जुड़ी समस्याएं हर उम्र के लोगों में देखने को मिलती है। बालों के लिए प्याज के रस (Onion juce) की इन दिनों ज्यादा चर्चा हो रही है। यह बालों की ग्रोथ के लिए काफी पॉपुलर हो गया है। कई बार हेयर डैमेज की वजह हमारी लाइफस्टाइल और प्रदूषण भी होते हैं।

प्याज का रस बालों की ग्रोथ अच्छी करने में मदद करता है। प्याज में मौजूद पोषक तत्व में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण स्कैल्प को इंफेक्शन से बचाने में असरदार होते हैं। इससे बालों की ग्रोथ बेहतर होती है।

बालों के लिए रामबाण है प्याज का रस


प्याज के रस में भरपूर मात्रा में सल्फर पाया जाता है। सल्फर सिर की त्वचा (स्कैल्प) के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है। इससे नए बालों को उगने में मदद मिलती है। इससे बाल घने होते हैं। सल्फर के अलावा प्याज में फॉलिक एसिड, विटामिन सी, पोटैशियम और प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं जो बालों के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इससे बालों का वॉल्यूम भी बढ़ता है। साथ ही बाल घने होने के साथ ही चमकदार भी होते हैं। इतना ही नहीं प्याज के रस में कैटलस नाम का एंजाइम भी पाया जाता है। जिससे बालों को सफेद होने में रोकने मदद मिलती है। यह बालों को जड़ से काला बनाता है।

शरीर में पथरी होने के ये हैं लक्षण, इग्नोर करने पर किडनी तक हो सकती है फेल, जानिए कैसे करें बचाव

डैंड्रफ के लिए फायदेमंद

डेंड्रफ के कारण स्कैल्प पर खुजली की समस्या बनी रहती है। प्याज का रस इसके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। यह डैंड्रफ पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है। फिलहाल स रस को इस्तेमाल करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें।

कैसे बनाएं प्याज का रस

प्याज को मिक्सी में पीस लें या इसे कद्दूकस कर लें। इसके बाद प्याज को मुलायम कपड़े बांधकर निचोड़ लें। चम्मच की सहायता से कटोरी में भी उसका रस निकाल सकते हैं। प्याज के रस को हफ्ते में एक दो बार बालों की जड़ तक लगाएं। इसके कुछ देर बाद शैंपू कर लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।