भारत की आधी आबादी की उम्र 25 साल से कम, ओलंपिक सपने को पूरा करने का यही सही समय: नीता अंबानी

इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) के 2023 के सेशन की मेजबानी मुंबई में होगी, भारत ने शुक्रवार 19 फरवरी को इसकी मेजबानी का अधिकार जीता

अपडेटेड Feb 19, 2022 पर 9:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नीता अंबानी

इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) के 2023 के सेशन की मेजबानी मुंबई में होगी। भारत ने शुक्रवार 19 फरवरी को इसकी मेजबानी का अधिकार जीता। इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी का सेशन एक सालाना बैठक होता है, जिसमें ओलंपिक में शामिल सभी देशों के सदस्य ओलंपिक खेलों के आयोजन से जुड़ी अहम चीजों को तय करते हैं। इसी सेशन में यह भी तय किया जाता है कि भविष्य में ओलंपिक दुनिया के किस शहर में होगा।

बीजिंग विंटर ओलंपिक के समापन की पूर्व संध्या पर IOC के 139वें सेशन का आयोजन किया, जिस दौरान भारत को 2023 के सेशन की मेजबानी हासिल करने में सफलता मिली। इसमें आईओसी सदस्य नीता अंबानी की अहम भूमिका रही, जो भारत की तरफ से IOC की सदस्य बनने वाली पहली महिला है। भारतीय डेलीगेशन में नीता अंबानी के अलावा इंडियन ओलंपिक असोसिएशन (IOA) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा, युवा और खेल मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर और भारत के पहले इंडीविजुअल गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा शामिल थे, जिन्होंने मेजबानी जीतने के लिए आकर्षक बोली के साथ भारत का शानदार तरीके से पक्ष रखा। इसके साथ ही ओलंपिक आंदोलन में भारत की भागीदारी में एक और अहम कदम आगे बढ़ गया है।

IOC सेशन में नीता अंबानी के दिए भाषण के मुख्य अंश इस प्रकार हैं:

- भारतीय डेलीगेशन की अगुआई करना और इस तरह के प्रतिष्ठित ओलंपिक आयोजन की मेजबानी के लिए अपने जुनून और महत्वाकांक्षा को साझा करना सम्मान की बात है। भारत ने लगातार प्रगति की है और एक समृद्ध और आत्मविश्वास से भरे राष्ट्र के रूप में विकसित हुआ है। भारत ने इससे पहले 1983 में एक इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) की मेजबानी की थी। भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनने के लिए आगे बढ़ रहा है और खुद पर गर्व करता है। बेजोड़ विविधताओं का एक जीवंत राष्ट्र।


यह भी पढ़ें- बाजार में आगे भी जारी रहेगा उतार-चढ़ाव, नतीजों का मौसम खत्म होने के साथ विदेशी धुन पर नाचेगा देसी बाजार

- भारत मजबूत ग्लोबल संबंधों वाला एक मजबूत लोकतंत्र है, ठीक उसी तरह जैसा आईओसी के साथ है। भारत यह गर्व के साथ कह सकता है कि उसने अपने देश में 1.5 अरब टीके की डोज को लगवाया है और इसने लाखों टीकों का उत्पादन कर दुनिया भर के देशों को निर्यात किया है। भारत की अगली पीढ़ी रचनात्मक ऊर्जा और शक्ति से प्रेरित एक अरब आशाओं और सपनों से भरी है।

- मुझे सच में विश्वास है कि भारत ओलंपिक मूवमेंट के साथ कुछ खास बनने की कगार पर है। भारत ओलंपिक खेल समेत हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रहा है। भारत की लगभग आधी आबादी यानी 60 करोड़ लोगों की उम्र 25 वर्ष से कम है, जो इसे ओलंपिक मूवमेंट को आगे बढ़ाने के लिए सबसे अहम और रोमांचक स्थानों में से एक बनाता है।

- ओलंपिक वैल्यू एजुकेशन प्रोग्राम से प्रेरित होकर, हमारा मिशन अच्छी संभावनाओं वाले टैलेंट की पहचान करना और उन्हें सही मार्गदर्शन मुहैया करना है। ओलंपिक सेशन 2023 के मौके पर, हम वंचित समुदायों के युवाओं के लिए एलीट स्पोर्ट्स डेवलपेमेंट प्रोग्राम्स की एक सीरीज शुरू करने का प्रस्ताव करते हैं।

यह भी पढ़ें- "डेथ क्रॉस" के अशुभ जोन में पहुंचा अमेरिकी शेयर बाजार Nasdaq, क्या ये है बड़ी गिरावट आने का संकेत?

संभावित प्रतिभाओं की पहचान करना और उन्हें खेल की दुनिया में महानता के लिए मार्गदर्शन करना हमारा मिशन है। ओलंपिक सत्र 2023 के अवसर पर, हम वंचित समुदायों के युवाओं के लिए विशिष्ट खेल विकास कार्यक्रमों की एक श्रृंखला शुरू करने का प्रस्ताव करते हैं

- भविष्य में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करना हमारी आकांक्षा है। हर युवा भारतीय को ओलंपिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करना हमारी महत्वाकांक्षा है। भारत में 2023 में IOC सेशन इस दिशा में एक बड़ा कदम होगा, जो इस महत्वाकांक्षा को आगे बढ़ाएगा।

- IOC के 2023 सेशन को गर्मियों में मुंबई में आयोजित किया जाएगा। इसे बिल्कुल नए बने और सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस Jio वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। यह शहर के केंद्र बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स में स्थित है और भारत का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर है और और 2022 की शुरुआत में इसका संचालन शुरू हो जाएगा।

नीता अंबानी के भाषण को यहां सुन सकते हैं-

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।