Health Tips: एक रुपये के इन पत्तों में छिपा है सेहत का खजाना, स्वाद के साथ मिलते हैं ढेर सारे फायदे

Health Tips: सब्जियों की बात करें तो आपने अरबी बड़े शौक से खाई होगी। लेकिन क्या आप इसके फायदों के बारे में जानते हैं। अरबी न सिर्फ स्वादिष्ट भोजन है बल्कि इसके औषधीय गुण सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने गए हैं। इन पत्तों के सेवन से हार्ट, जोड़ों में दर्द, वजन कंट्रोल कर सकते हैं। बरसात के मौसम में अरबी के पत्ते बाजार में आने लगते हैं

अपडेटेड Jul 23, 2023 पर 4:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Health Tips: अरबी के पत्तों में विटामिन A, B, C और कैल्शियम, पोटैशियम और एंटी एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं।

Health Tips: अरबी पत्ते के बने पकौड़े और सब्जी बहुत से लोग पसंद करते हैं। अरबी न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि स्वाद के साथ-साथ बहुत पौष्टिक भी होती है। अरबी के पत्तें किसी दवा से कम नहीं हैं। इसमें विटामिन A, B, C, कैल्शियम, पोटैशियम और ऐंटि-ऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से कई तरह की बीमारियों की हमेशा के लिए छुट्टी हो सकती है। इसके पत्ते दिल के आकार के होते हैं। इन्हें हाथी कान या टारो के पत्ते के नाम से भी जानते हैं। इससे कई तरह के व्यंजन तैयार किए जाते हैं।

अरबी के पत्ते की सबसे खास बात यह है कि महंगी सब्जियों में शुमार अरबी के सामने, इसका पत्ता मात्र बाजारों में 1 या 2 रुपये में बिक रहा है। अरबी का पत्ता बाजार में बरसाती मौसम में आना शुरू हो जाता है। इसके पत्ते करीब 2-3 महीने तक बिकते हैं। इन दिनों बाजार में अरबी के पत्तों की भरमार है।

अरबी के पत्ते सेहत के लिए हैं बेहद फायदेमंद


अरबी के पत्तों से ब्लड प्रेशर करें कंट्रोल

अरबी के पत्ते ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके सेवन से तनाव की भी समस्या नहीं होती है। वहीं अगर पेट से जुड़ी कोई समस्या है तो अरबी के पत्ते फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसके लिए पत्ते को डंठल के साथ लेकर पानी में उबाल लें। इस पानी में थोड़ा घी मिलाकर 3 दिनों तक कम से कम दो बार लें। इससे काफी फायदा होता है। अरबी के पत्तों में विटामिन A काफी मात्रा में पाया जाता है। यह आंखों के लिए काफी फायदेमंद है। इससे आंखों की रोशनी में इजाफा होता है। मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।

Diabetes के मरीजों को इंसुलिन के पौधे के बारे में जानना है बेहद जरूरी, ब्लड शुगर फौरन हो जाएगा गायब

अरबी के पत्ते जोडों का दर्द और वजन कम करने में कारगर

अगर जोड़ों में ज्यादा दर्द रहता है, तो रोजाना अरबी पत्ते का सेवन करना चाहिए। दर्द में राहत मिलेगी। इसके साथ ही वजन कम करने के लिए भी अरबी के पत्ते काफी कारगार हैं। इसमें मौजूद फाइबर मेटाबॉलिज़म को सक्रिय बनाते हैं। जिससे वजन को काफी हद तक कंट्रोल में रखा जा सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।