Health Tips: शरीर का पूरा वजन हड्डियों के ढांचे पर टिका होता है इसलिए हड्डियों का मजबूत और स्वस्थ होना बेहद जरूरी है। हड्डियों से जुड़ीं समस्याएं पहले बुजुर्ग लोगों के अंदर देखने को मिलती थीं, लेकिन खराब खान-पान के चलते अब यह समस्या आम होती जा रही है। यह समस्या अब आम होती जा रही है। न जाने कितने नौजवान इस समस्या से पीड़ित नजर आ रहे हैं। ऐसे में शरीर के लिए कैल्शियम बेहद जरूरी है। ताकि हड्ड़ियों को मजबूत बनाया जा सके। हड्डियों में खराबी आने पर ऑस्टियोपोरोसिस, हड्डी का कैंसर, हड्डियों का घनत्व कम होना, हड्डियों में इन्फेक्शन, ऑस्टियोनेक्रोसिस और बच्चों में रिकेट्स की समस्या हो सकती है।
हड्डियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन डी जैसे पोषक तत्वों की जरूरत होरी है। यह सभी चीजें आपको खाने से मिलती हैं। चिंता की बात यह है कि आजकल लोगों के खाने से यह तीनों चीजें गायब हैं। रोजाना खाई जाने वाली कुछ चीजें हड्डियों को गंभीर नुकसान पहुंचती हैं। ऐसे में इन चीजों को खाते समय हमेशा सावधान रहना चाहिए।
कैफीन हमारे शरीर से कैल्शियम को बाहर निकालने का काम करती है। जिससे हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं। चाय, कॉफी, कोका और चॉकलेट जैसे बेवरेज में पर्याप्त मात्रा में कैफीन मौजूद रहती है। लिहाजा कैफीन का सेवन बहुत ही सीमित मात्रा में करना चाहिए। एक स्टडी में पाया गया है कि कैफीन की खपत से महिलाओं में कम हड्डी घनत्व की समस्या देखी गई है। वहीं जब हम घर के बाहर होते हैं और तेज की प्यास लगी होती है तो फौरन सॉफ्ट ड्रिंक लेकर पी लेते हैं। लेकिन सॉफ्ट ड्रिंक में शुगर और कैफीन की मात्रा बहुत ही ज्यादा होती है। वहीं, प्रिजर्वेटिव के रूप में फॉस्फेरिक एसिड का इस्तेमाल किया जाता है, जो हड्डियों में कैल्शियम को खत्म करने का काम करता है।
मीठी चीजों का अधिक सेवन से हड्डियां तो कमजोर होती ही हैं। डायबिटीज की समस्या भी हो जाती है। हालांकि शुगर का हड्डियों से सीधे तौर पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है। लेकिन हड्डियों को नुकसान तब हो सकता है, जब लोग बहुत अधिक चीनी का सेवन करते हैं। ऐसे में लोग पोषक तत्वों से भरपूर अन्य चीजों से दूर भागते हैं।
धूम्रपान और तंबाकू का सेवन हड्डियों के लिए बहुत ही नुकसानदायक होता है। तंबाकू में मौजूद निकोटिन, शरीर के कैल्शियम के अवशोषण की क्षमता को प्रभावित करता है। जिससे हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं।