Health Tips: बदलती लाइस्टाइल के चलते पुरुषों की कमर का साइज बढ़ना आम बात हो गई है। कमर के चारो ओर फैट बढ़ने से गलत लाइफस्टाइटल, गलत खान पान, अलहेल्दी डाइट से काफी नुकसान होता है। शरीर को हेल्दी रखने के लिए सुबह की रोजमर्रा की जिंदगी भी बेहतर रखना बहुत जरूरी है। सुबह उठते ही चाय, काफी पीना सेहत के दुश्मन हैं। वजन बढ़ने से भी चर्बी बढ़ने लगती है। हाल ही में एक स्टडी के मुताबिक, अगर कमर का साइज 4 इंच बढ़ गया है तो इससे कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। लिहाजा कमर की साइज हमेशा कम रखना चाहिए।
अगर आपका वजन काफी ज्यादा बढ़ा हुआ है। आप उसे कम करना चाहते हैं तो जरूरी है कि सुबह के समय की जा रही गलतियों से बचना चाहिए। इसके साथ ही अपनी आदतों में सुधार करने की जरूरत है। आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बता रहे जिससे आपका वजन बढ़ने लगता है।
सुबह के समय पानी न पीना सेहत के साथ खिलवाड़
सुबह के समय अगर आप पानी नहीं पीते हैं तो इसका सीधा असर कमर पर पड़ता है। शरीर में किसी भी तरह के कामकाज के लिए पानी बहुत जरूरी है। पानी हमारे शरीर से सभी विषाक्त पदार्थों को बाहर कर देता है। इसके साथ ही पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सुबह उठते ही सबसे पहले पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद है। इससे पूरे दिन आप तरोजाता बने रहेंगे।
गलत चीजों से दिन की शुरुआत करना
वहीं सेहत के लिए ये भी जरूरी है कि सही समय पर अच्छी चीजें खाएं। सुबह के प्रोटीन युक्त नाश्ता कर सकते हैं। इससे वजन कम करने में काफी मदद मिलती है। सुबह के समय हाई फैट सोडियम वाला नाश्ता करने से पूरा दिन पेट फूलता रहता है। सुबह के समय हमेशा कोशिश करें फाइबरयुक्त चीजों को न खाएं। इससे पूरे दिन आपके पेट में गैस बनती रहेगी।
खाते समय टीवी, मोबाइल देखना सेहत के लिए हानिकारक
जब आप टीवी देखते हैं तो आपका ध्यान पूरी तरह से टीवी या मोबाइल पर होता है। इससे आप भोजन को कम चबाते हैं। भोजन को सही तरीके से नहीं चबाने पर सेहत के लिए हानिकारक होता है। इससे आपका वजन बढ़ने लगेगा। ऐसे में भोजन को आराम से चबा-चबा कर खाना चाहिए।
कई स्टडी में कहा गया है कि सुबह खाली पेट वर्कआउट करने से लोगों को फैट बर्न करने में मदद मिल सकती है। ऐसे में अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो सुबह वर्काउट जरूर करें। इतना ही सुबह अधिक से अधिक पैदल चलने की कोशिश करें।