खून बढ़ाने से लेकर बालों को चमकदार बनाता है पालक, जानिए कैसे करें सेवन

पालक खाने से शरीर को ढेर सारे फायदे मिलते हैं। इसे खाने से मेमोरी बढ़ती है। अगर शरीर में खून की कमी है तो पालक इसका सबसे बड़ा टॉनिक है। ये शरीर में खून बढ़ाने के साथ-सथ बालों को हड्डियों को मजबूत बनाता है। सर्दियों में इसका सेवन करने से कई फायदे मिलते हैं

अपडेटेड Jan 23, 2023 पर 2:20 PM
Story continues below Advertisement
पालक आयरन से भरपूर सब्जी है। इसे खून बढ़ाने का टॉनिक कहा जाता है

पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए अच्छी होती हैं। पालक भी एक ऐसे ही सब्जी है। जिसके सेवन से सेहत को ढेर सारे फायदे मिलते हैं। पालक में आयरन, कैल्शियम और विटामिन का भंडार माना जाता है। यह शरीर में खून बढ़ाने और इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। पालक विटामिन और मिनरल्स का बेहतर स्रोत है। साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट का पावरहाउस भी है। सर्दियों में पालक को चमत्कारिक सब्जी माना जाता है। पालक विटामिन K, A और C का एक अच्छा स्रोत है। यह हड्डियों के लिए बेहद जरूरी है। पालक विटामिन Bबी2 और ओमेगा-3 फैटी एसिड का भी खजाना है, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी पोषक तत्व हैं।

पालक में फाइटोन्यूट्रिएंट्स भी पाए जाते हैं, जो ज्यादातर फलों और सब्जियों में पाए जाते हैं। पालक का यह गुण कैंसर से लड़ने और एंटी इंफ्लेमेटरी के रूप में कार्य करता है। इससे हार्ट से जुड़ी समस्याओं से भी निपटने में मदद मिलती है।

कैसे करें पालक का सेवन


पके और कच्चे पालक दोनों में आयरन के अलावा अलग-अलग और भरपूर पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें कैलोरी बहुत कम होती है। कच्चे पालक में विटामिन C अधिक होती है। जबकि पकाए जाने पर इसमें फोलेट की मात्रा अधिक होती है। इसलिए आपको पालक को कभी एक ही तरह से नहीं खाना चाहिए। आप कभी इसकी सब्जी बना सकते हैं, तो कभी सलाद के रूप में कच्चा खा सकते हैं। पालक में पाया जाने वाला आयरन नॉन हीम है। पालक से फीसदी आयरन ही वास्तव में अवशोषित होता है। पालक में ऑक्सालिक एसिड का लेवल बहुत अधिक होता है।

Health Tips: पत्ता गोभी समेत इन सब्जियों से रहें सावधान, दिमाग में बढ़ सकता है कीड़ों का खतरा

पालक खाने से बढ़ता है खून

पालक के साथ क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। यह जानने से आपके आयरन अवशोषण को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। पालक को आयरन फैसिलिटेटर्स जैसे विटामिन C के साथ मिलाकर खाना चाहिए। आप अपनी पालक की सब्जी में शिमला मिर्च, टमाटर, ब्रोकोली, गोभी, सफेद आलू, मटर आदि सब्जियों को मिक्स करके बना सकते हैं।

दाल के साथ खाएं पालक

सब्जी न बनाकर पालक को दाल में मिक्स करके खा सकते हैं। आप दाल बनाते समय उसमें पालक के हरे पत्ते मिक्स कर दें। इससे दाल का स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाएंगे। दाल, पालक और ब्राउन राइस आपके लंच के लिए एक परफेक्ट डिश हो सकती है।

इन लोगों को नहीं खाना चाहिए पालक

हरे पत्तेदार सब्जी में हिस्टामाइन होता है। हिस्टामाइन शरीर के कुछ सेल्स में पाया जाने वाला एक केमिकल है। यह कुछ मामलों में एलर्जी का कारण बनता है। ऐसे में जिन्हें किडनी में पथरी है। उन्हें पालक नहीं खाने की सलाह दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।