Health Tips: ठंड में हो सकती पानी की कमी, किडनी पर पड़ सकता है असर, जानिए कितना पानी पिएं

Health Tips: सर्दियों का मौसम आते ही हमारी लाइफस्टाइल में कई तरह के बदलाव होने लगते हैं। इन्हीं बदलावों में से एक है पानी पीने की आदत में कमी आना। सर्दियों में प्यास कम लगने की वजह से हम पानी पीना भूल जाते हैं। ऐसे में अगर सर्दियों में पानी पीना कम कर दिया है तो सावधान हो जाइए

अपडेटेड Jan 09, 2023 पर 1:31 PM
Story continues below Advertisement
ठंड में कम पानी पीने से शरीर को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है

Health Tips: गिरते तापमान के साथ ही ठंड के मौसम ने दस्तक दे दी है। इन दिनों देश के कई इलाकों में कड़क ठंड पड़ रही है। ठंड का मौसम आते ही हमारी लाइफ स्टाइल में कई तरह के बदलाव आने लगते हैं। गर्मियों में बढ़ते तापमान और गर्मी के कारण प्यास लगने की वजह से हम लगातार पानी पीते रहते हैं। लेकिन सर्दी में ठंड और कम प्यास लगने की वजह से अक्सर पानी पीना भूल जाते हैं। वहीं, कई लोगों का ऐसा भी मानना है कि सर्दियों में ज्यादा पानी पीने की जरूरत नहीं होती है। ऐसे में अगर आप भी ठंड के समय बहुत कम पानी पी रहे हैं तो आप सेहत के साथ खिलावाड़ कर रहे हैं।

कम पानी पीने से शरीर को कई तरह के नुकसान होते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इसकी वजह से आपको दूसरी तरह की हेल्थ से जुड़ी दिक्कतों का सामाना करना पड़ सकता है। पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है। इसके साथ ही यह शरीर की डिटॉक्स करने का काम भी करता है। शरीर में पानी की कमी होने से कई दूसरी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

पानी पीना क्यों जरूरी है?


हमारे शरीर का 75 फीसदी हिस्सा पानी होता है। छोटे बच्चों के शरीर में जहां 80 से 85 फीसदी पानी की मात्रा होती है। वहीं पानी कम पीने से हम डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते हैं। जिससे हमारे ऑर्गन्स खराब हो जाते हैं। अगर बूढ़े कम पानी पिएं तो उन्हें कई बार एडमिट तक होना पड़ता है। डॉक्टर के मुताबिक पानी की कोई तय मात्रा नहीं है। ये समय, जगह, मौसम के हिसाब से कम या ज्यादा हो सकता है। डॉक्टरों का कहना है कि हमेशा अपने हाथ के पास पानी की बोतल रखनी चाहिए। इससे जब भी प्यास लगे आप पानी पीते रहें। एक साथ आपको 3-4 गिलास पानी पीने की जरूरत नहीं है। कुछ घंटों में पानी पीते रहें।

Health Tips: अगर सर्दियों में गर्म पानी से नहाते हैं तो हो जाएं सावधान, शरीर में दिखने लगते हैं ये बड़े बदलाव

किडनी पर पड़ता है असर

कम पानी पीने की वजह से किडनी पर गंभीर असर पड़ता है। इसके साथ ही किडनी में स्टोन होने का डर भी बढ़ जाता है। किडनी ठीक से काम करे इसके लिए पानी बेहद जरूरी है। जब शरीर में पानी की कमी होने लगती है तो किडनी को ज्यादा दम लगाकर काम करना पड़ता है। लिहाजा यूरिनरी ट्रैक इंफेक्शन या जलन की शिकायत हो सकती है।

शरीर में आती है कमजोरी 

शरीर में जब पानी की कमी होने लगती है तो शरीर में कमजोरी आने लगती है। पानी की कमी का असर शरीर के पूरे फंक्शन पर पड़ता है। बता दें कि पानी की कमी की वजह से शरीर में थकना भी महसूस होने लगती है। इसके पीछे कारण यह है कि खून को ठीक से ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।