Health Tips: इन दिनों देश के इलाकों में कड़क ठंड पड़ रही है। ऐसे में इस मौसम में गर्म पानी से नहाना आखिर किसे पंसद नहीं होगा। गर्म पानी से नहाने से शरीर की सारी थकान दूर हो जाती है। लेकिन क्या आपको पता है, अधिक गर्म पानी से नहाने से शरीर को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इससे स्किन पर जल्द ही झुर्रियां आ जाती हैं। इतना ही नहीं इससे कई अन्य नुकसान भी हो सकते है। रिसर्च में यह भी बात सामने आई है कि अगर नहाने वाले पानी का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है तो यह स्किन और बालों को काफी नुकसान होता है।
गर्म पानी से नहाने के नुकसान
एक्सपर्ट के अनुसार गर्म पानी से किरेटिन कोशिकाएं डैमेज हो सकती हैं। अधिक गर्म पानी से नहाने से स्किन से मॉइस्चराइजर खत्म हो जाता है। जिससे आपकी त्वचा की चमक कम हो सकती है। इससे समय से पहले झुर्रियां आ सकती हैं।
गर्म पानी से नहाने से आंखों पर असर पड़ता है। इससे आंखों की नमी कम हो सकती है। इसकी वजह से आंखों में रेडनेस, खुजली और बार-बार पानी आने की परेशानी हो सकती है। आखों के आसपास की स्किन झुर्रीदार हो सकती है। अच्छा होगा कि गर्म या ठंडे पानी की बजाय नॉर्मल पानी से ही नहाया जाए।
प्रजनन क्षमता पर पड़ता है प्रभाव
कुछ लोग गर्म पानी में नहाते हुए बहुत देर तक बाथरूम में रहते हैं। लेकिन ज्यादा देर तक ज्यादा गर्म पानी में रहने से प्रजन्न क्षमता भी प्रभावित हो सकती है। डॉक्टरों के मुताबिक, 30 मिनट से ज्यादा देर तक हॉट वाटर बाथ लेने से इंसान की फर्टिलिटी संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं।
गर्म पानी का बालों पर बुरा असर पड़ता है। इससे बालों का मॉइश्चर कम हो जाता है। जिससे बाल रफ और ड्राय हो सकते हैं। तेज गर्म पानी से बाल धोने से स्कैल्प ड्राय हो जाती है। ऐसे में डैंड्रफ बढ़ सकता है। लिहाजा बाल रूखे होकर झड़ने लगते हैं।
रोजाना गर्म पानी से नहाने से शरीर में सुस्ती भी बढ़ जाती है। दरअसल, गर्म पानी से नहाने के बाद शरीर काफी रिलैक्स्ड हो जाता है। जिसकी वजह से नींद आने लगती है और पूरे दिन शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होती रहती है।
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार नहाने से पहले हमें पानी का टेंपरेचर जरूर जांच करना चाहिए। अगर पानी अधिक गर्म हो, तो उसे बॉडी टेंपरेचर के बराबर होने के बाद ही नहाने के लिए इस्तेमाल करना चाहिए। गर्म पानी से नहाते समय बॉडी को हमेशा हल्के हाथों से स्क्रब करके नहाएं। ऐसा करने से आपके बॉडी में बैठा धूल आसानी से हट जाता है। ज्यादा देर तक नहाना सेहत के लिए हानिकारक होता है। सिर्फ 10 मिनट से ज्यादा नहीं नहाना चाहिए।