Get App

Healthy Diet: लड़कियां अपनी डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें, वरना सेहत की बज जाएगी बैंड

Healthy Diet: हेल्दी खाना लाइफ स्टाइल का एक अहम हिस्सा है। वैसे भी 20 की उम्र पार होते ही लड़क‍ियों के शरीर में कई बदलाव होते हैं। लिहाजा उन्‍हें अपनी डाइट में हेल्‍दी फूड जरूर शामिल करना चाहिए। हरी सब्जियों को अधिक से अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इसके साथ उन चीजों को भी खाना चाहिए। जिनमें आयरन की मात्रा ज्यादा हो

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Sep 17, 2023 पर 1:29 PM
Healthy Diet: लड़कियां अपनी डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें, वरना सेहत की बज जाएगी बैंड
Healthy Diet: लड़कियों को अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो उनकी हेल्थ को सही रखें।

Healthy Diet: बढ़ती उम्र के साथ लड़क‍ियों की डाइट में बदलाव जरूरी होते हैं। वैसे भी 20-25 साल की उम्र पार करते ही लड़क‍ियों को खास पोषक तत्‍वों की जरूरत होती है। कैल्‍श‍ियम, व‍िटाम‍िन, एंटी- ऑक्‍सीडेंट, प्रोटीन जैसे पोषक तत्‍वों से भरपूर डाइट आपको फ‍िट रखने में मदद करती है। आज हम बात करेंगे 20-25 साल की उम्र पार कर चुकी लड़क‍ियों की डाइट के बारे में। उम्र के इस पड़ाव पर सेहतमंद खाना एक चुनौती बन जाता है। कॉलेज की पढ़ाई या कर‍ियर के बोझ से कई तरह की बीमार‍ियां बढ़ सकती हैं। ज‍िन्‍हें रोकने के ल‍िए हेल्‍दी डाइट की ओर स्‍व‍िच करना बेहद जरूरी है।

दरअसल, शरीर में विटामिन्स की कमी से कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इससे इम्यूनिटी पर भी असर पड़ता है। शरीर में इन पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए आप अपनी डाइट में प्रोटीन, विटामिन और खनिज युक्त फूड्स को शामिल कर सकते हैं। जिससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।

हेल्दी कार्बोहाइड्रेट

कार्बोहाइड्रेट एनर्जी का प्राइमरी सोर्स होते हैं। महिलाओं में मसल्स की अपेक्षा फैट सेल्स अधिक होता है। लिहाजा उनका वजन जल्दी बढ़ जाता है। अगर लड़कियां शुरू से ही फिजिकल एक्टिविटी करती रहेंगी तो उनके शरीर का फैट ज्यादा तेजी से नहीं बढ़ेगा। ऐसे में शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखने, वर्कआउट के लिए ताकत देने के लिए कॉम्प्लेक्स कार्ब का सेवन करना बेहद जरूरी है। कॉम्पलेक्स कार्ब में होल ग्रेन, ओट्स, होल व्हीट पास्ता आते हैं। मैग्‍न‍िश‍ियम को शाम‍िल करने के ल‍िये केला, नट्स, अंकुर‍ित अनाज अच्‍छा ऑप्‍शन है। आयरन के ल‍िए पत्‍तेदार सब्‍ज‍ियां, दाल खाएं। साबुत अनाज खाएं। इससे आपके शरीर में एनर्जी रहेगी। व‍िटाम‍िन-C के ल‍िए संतरा, नींबू, स्‍ट्रॉबेरी को डाइट में शाम‍िल करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें