Get App

Heat Wave: मुंबई में गर्मी का कहर! मार्च में ही 40 डिग्री तक पहुंचा तापमान, लू के मद्देनजर BMC ने लोगों को दी ये सलाह

भारत पिछले तीन दिनों से गंभीर गर्मी की लहर की स्थिति और अधिकतम तापमान में कम से कम 3-4 डिग्री सेल्सियस की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 17, 2022 पर 1:08 PM
Heat Wave: मुंबई में गर्मी का कहर! मार्च में ही 40 डिग्री तक पहुंचा तापमान, लू के मद्देनजर BMC ने लोगों को दी ये सलाह
मार्च महीने के शुरू होते ही मुंबई सहित देश के कई राज्यों में गर्मी की तपिश बढ़ने लगी है

Weather Update: मार्च महीने के शुरू होते ही देश के कई राज्यों में गर्मी (Heat) की तपिश बढ़ने लगी है। मुंबई में तो मार्च के महीने में ही गर्मी की भीषण लहर जैसी स्थितियां बनने लगीं हैं। टेक्निकल भाषा में इसे हीट-वेव (Heat-Wave) कहते हैं। इसके प्रभाव से मुंबई ही महाराष्ट्र के कई इलाके में 40 डिग्री तक तापमान पहुंच रहा है। IMD ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ (कुछ हिस्सों में गंभीर लू की स्थिति) और ‘येलो अलर्ट’ (अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति) जारी किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों में मुंबई में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को उपनगरीय सांताक्रुज में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मुंबई के अलावा IMD ने बुधवार को भविष्यवाणी की कि अगले दो दिनों तक राजस्थान में भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहेगी। इसके अलावा जम्मू, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, कोंकण, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना और ओडिशा में भी अगले दो दिनों तक लू की स्थिति बनी रहेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें