ब्लड प्रेशर एक गंभीर बिमारी बनकर उभर रही है। दिन प्रति दिन यह बीमारी विकराल रुप ले रही है। इस बीमारी की चपेट में न सिर्फ बड़े बल्कि बच्चे भी आ रहे हैं। कुछ समय पहले यह समस्या उम्र बढ़ने पर होती थी। लेकिन बदलते वक्त के साथ यह बीमारी हर किसी को अपनी चपेट में ले रही है। है। ब्लड प्रेशर की बीमारी में लोग अक्सर दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन योग और व्यायाम के जरिए भी इस बीमारी को रोका जा सकता है।
