High Uric Acid: शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने से होती हैं ये बीमारियां, भाप की तरह उड़ा देंगी ये दवाएं, जानिए कैसे इस्तेमाल

High Uric Acid: शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने से कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसका लेवल बढ़ने से गाउट या किडनी की पथरी की समस्या हो सकती है। इस अपशिष्ट पदार्थ को बाहर निकालने और इसके लक्षणों को कम करने के लिए आप कुछ आयुर्वेदिक तरीके आजमा सकते हैं

अपडेटेड Aug 16, 2023 पर 5:54 PM
Story continues below Advertisement
HIGH URIC ACID: बॉडी में यूरिक एसिड के लेवल का पता लगाने के लिए यूरिक एसिड ब्लड टेस्ट होता है। इसे सीरम यूरिक एसिड टेस्ट, सीरम यूरेट या UA भी कहा जाता है।

High Uric Acid: आज के समय में यूरिक एसिड की बीमारी आम हो गई है। इसके बढ़ने से कई तरह की बीमारियां बढ़ने लगती हैं। खराब लाइफस्टाइल, खराब खान पान, पानी का कम सेवन और कैलोरी से भरपूर खाने का सेवन करने से शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। बता दें कि यूरिक एसिड शरीर में एक गंदगी की तरह जमा हो जाता है। शरीर के..खून में अगर यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाए तो उससे जोड़ों की दिक्कत, किडनी की बीमारी, दिल के दौरे जैसी खतरनाक बीमारियां भी हो सकती हैं। इससे निपटने के लिए आप कुछ आयुर्वेदिक उपाय कर सकते हैं।

कई बार ऐसा भी हो.कि यूरिक एसिड शरीर में क्रिस्टल का रूप ले लेता है और धीरे धीरे जोड़ों के आसपास जमा होने लगता है। जिसके कारण जोड़ों में दर्द की समस्या होने लगती है। शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने से आगे चलकर गाउट, किडनी डिजीज, हार्ट डिजीज और हड्डी डैमेज जैसे गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है।

जानिए खून में कितना होना चाहिए यूरिक एसिड का लेवल


बॉडी में यूरिक एसिड के लेवल का पता लगाने के लिए यूरिक एसिड ब्लड टेस्ट होता है। इसे सीरम यूरिक एसिड टेस्ट, सीरम यूरेट या UA भी कहा जाता है। इस टेस्ट से पहले डॉक्टर आपको 4 घंटे या इससे ज्यादा समय तक कुछ भी खाने के लिए मना कर सकता है। अगर इस टेस्ट में यूरिक एसिड का लेवल महिलाओं में 6 mg/dL से अधिक और पुरुषों के लिए 7 mg/dL से अधिक होता है, तो इसे हाई यूरिक एसिड लेवल माना जाता है।

शरीर में यूरिक एसिड के लक्षण

1 - जोड़ों में दर्द और सूजन

2 - जोड़ों की पास की त्वचा का रंग फीका पड़ना

3 - पीठ दर्द

4 - बाजू में दर्द

5 - बार-बार पेशाब आना

6 - पेशाब के साथ खून और गंध आना

7 - मतली या उल्टी

8 - किडनी स्टोन

9 - गाउट

Diabetes: Water Apple को डाइट में करें शामिल, Blood Sugar फौरन होगा डाउन, मिलेंगे ढेर सारे फायदे

यूरिक एसिड कम करने के उपाय

नीम को सदियों से औषधीय पौधा माना जाता रहा है। नीम में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। गाउट के लिए यह बेहतर माना गया है। अगर आप यूरिक एसिड के मरीज हैं, तो दर्द और सूजन कम करने के लिए प्रभावित हिस्से पर नीम का पेस्ट लगाएं।

यूरिक एसिड बढ़ने पर पानी पिएं

बॉडी में पानी की कमी उच्च यूरिक एसिड स्तर और गाउट का कारण हो सकता है। इसलिए, एक्सपर्ट पर्याप्त पानी पीने की सलाह देते हैं। ऐसे में रोजाना कम से कम 6-8 गिलास पानी जरूर पिएं। मौसम की स्थिति और दैनिक गतिविधियों के अनुसार बदल सकती है।

गिलोय से बढ़ा हुआ यूरिक एसिड होगा कम

यूरिक एसिड के लिए सबसे अच्छी आयुर्वेदिक औषधि में से एक गिलोय है। यह अद्भुत जड़ी-बूटी न केवल शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड को बाहर करती है बल्कि गठिया और गाउट को भी कम करती है। रोजाना एक गिलास गिलोय का जूस पीने से आपके यूरिक एसिड लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है। यह जोड़ों की सूजन को कम करने में भी मदद करता है, जिससे जोड़ों के दर्द, सूजन और कठोरता कम होती है।

यूरिक एसिड का रामबाण इलाज है हल्दी

हल्दी का उपयोग अक्सर मसाले के रूप में किया जाता है। लेकिन यह पीला आयुर्वेदिक मसाला कई स्वास्थ्य समस्याओं को खत्म करने की क्षमता रखता है। अपने एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों की वजह से यह जोड़ों के स्वास्थ्य के लिए बेहद अच्छा है। दर्द और सूजन को कम करने के लिए सूजे हुए जोड़ों पर हल्दी का लेप लगाएं। यूरिक एसिड को अंदर से ठीक करने के लिए खाना पकाने में हल्दी की अधिकतम मात्रा मिलाएं। इसके लिए आप हल्दी का दूध भी पी सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।